जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव को लेकर दीक्षार्थी मुमुक्षु रविशा इति पोरवाल के वर्षीदान का भव्य वरघोड़ा आज

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 24 जनवरी। उदयपुर की धन्य धरा पर तीन दिवसीय दीक्षार्थी मुमुक्षु रविशा इति पोरवाल के जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव के तहत शनिवार को स्नात्र पूजन किया जाएगा।  जिसमें विभिन्न जैन भक्ति गीतों पर सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं झुमते हुए पूजा-अर्चना की।
श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि सांझी एवं संगीतमय उपरण वंदनावती  कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उसके बाद संगीतकार मंथन शाह द्वारा प्रभु भक्ति एवं महापूजन किया गया।  उसी के तहत शक्रस्तव अभिषेक किया गया वहीं शाम को निमेश सवाणी के निर्देशन में संवेदना, मातृ-पितृ वंदनावली का आयोजन हुआ।  नाहर ने बताया कि अंतिम रविवार 25 जनवरी को सुबह 9 बजे मंगलम कॉम्पलेक्स शोभागपुरा से दीक्षार्थी मुमुक्षु रविशा इति पोरवाल के वर्षीदान का भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा जो विभिन्न मार्गों से होते हुए आयड़ जैन तीर्थ पहुंचेगा जहां सुबह 11 बजे से संगीतकार हेनी भाई के मधुर स्वर लेहरियों के बीच दीक्षार्थी मुमुक्षु रविशा इति पोरवाल का सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।  इस अवसर पर महामंत्री कुलदीप नाहर, यशवंत जैन, राकेश पोरवाल, अशोक राजनगर वाला, चन्द्र प्रकाश राजनगर वाला, नितेश पोरवाल, निर्मल पोरवाल, रवि मुर्डिया, उदित शाह, हितेश पोरवाल, यशवंत पोरवाल सहित कई समाजजन मौजूद रहे।
ज्ञात रहे कि दीक्षार्थी मुमुक्षु रविशा इति पोरवाल की जैनेश्वरी दीक्षा आचार्य योग तिलक सुरिश्वर महाराज की निश्रा में मुम्बई स्थित बोरीवली में आगामी 8 फरवरी को होगी। इसी दिन 62 अन्य दीक्षार्थी भी दीक्षा ग्रहण करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!