नई दिल्ली। आज यानी 21 नवंबर को सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 464 रुपए बढ़कर 61,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 46,014 रुपए हो गई है। इसके अलावा चांदी के दाम में भी आज तेजी देखने को मिली है। ये 479 रुपए चढ़कर 73,040 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 72,561 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।
इस महीने अब तक सोने-चांदी में रही तेजी
इस महीने अब तक सोने-चांदी के दाम में मामूली बढ़त देखने को मिली है। 1 नवंबर को सोने के दाम 60,896 रुपए थे, जो अब 61,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं चांदी की कीमत अब तक इस महीने 2,215 रुपए बढ़ी है। यह नवंबर के पहले दिन 70,825 रुपए पर थी, जो अब 73,040 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
62 हजार तक जा सकता है सोना
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी रहने के आसार हैं। अनुज गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बॉन्ड यील्ड घट रही है और डॉलर कमजोर हो रहा है। इससे गोल्ड को सपोर्ट जारी रहेगी।इसके अलावा शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में डिमांड बढ़ने का असर कीमतों पर होगा। इससे आने वाले दिनों में सोना 62 हजार और चांदी 75 हजार तक जा सकती है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
साढ़े 61 हजार के करीब पहुंचा सोना-चांदी भी फिर 73 हजार के पार निकली, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत
