लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता जागरूकता पर जोर, महावीर ग्रुप में प्रश्नोत्तरी व निबंध प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षार्थियों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के ईएलसी क्लब के तत्वावधान में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. भैरुदास वैष्णव रहे।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को टीम सशक्त भारत एवं टीम जन अधिकार के रूप में विभाजित किया गया। दोनों टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मतदान एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों के जवाब दिए। प्रतियोगिता के दौरान श्रीमती कृष्णा पालीवाल ने प्रतिभागियों से विभिन्न प्रश्न पूछे। प्रतियोगिता में टीम सशक्त भारत ने प्रथम स्थान हासिल किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!