उदयपुर, 30 मई(ब्यूरो)। उदयपुर की दक्षिता कुमावत राज्य सीनियर महिला शतरंज में चैंपियन बन गई। उसने जयपुर में आयोजित राजस्थान राज्य सीनियर महिला शतरंज के आख़िरी चक्र में जयपुर की सौम्या जैन को हराकर यह उपलब्धि हांसिल की। वह अपने सभी मैच जीतकर, 7 में 7 अंक हासिल कर राज्य सीनियर महिला शतरंज प्रतियोगिता की विजेता बनी। जयपुर की आशी उपाध्याय, जयपुर की ही इलाक्षि श्रीवास्तव को हराकर छह अंकों के साथ उपविजेता बनी। इसी क्रम में उदयपुर की अद्विका सरूपरिया, आन्या चावत और कियाना परिहार ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 5 अंकों के साथ नौवा, 4.5 अंकों के साथ दसवां और 4.5 अंकों के साथ ग्यारहवाँ स्थान हासिल किया। ज़िला शतरंज संघ के सचिव इंद्र कुमार प्रजापत ने बताया की उदयपुर की दक्षिता कुमावत राष्ट्रीय सीनियर महिला शतरंज प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Related Posts
-
जलझूलनी एकादशी पर मंदिरों से ठाकुरजी की निकली शोभायात्रा, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Udaipurviews20 hours agoउदयपुर। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर, आलोक हिरण मगरी के तत्वावधान में भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। हिरण मगरी उपनगरीय क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों की सामूहिक या... -
चित्रकला प्रतियोगिता में उमड़ा उत्साह: मानो नन्हें हाथों में सिमट कर धरती के सारे रंग प्रताप गौरव केन्द्र घूमने चले आए हों
Udaipurviews20 hours agoदिवेर विजय महोत्सव पर कैनवास पर उकेरी राष्ट्रभक्ति, 25 से अधिक स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों का कला संगम वानरेश्वर महादेव मंदिर में 'दिवेर का रणघोष' नुक्कड़ नाटक के जरिए जगाया शौ... -
फ़तेह सागर की पाल पर नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Udaipurviews21 hours agoउदयपुर, 22 सितंबर 2026। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को उदयपुर के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध प... -
सत्यनारायण भगवान की कथा में गूंजे भक्ति के स्वर, श्रद्धालुओं ने सुनी भगवान की महिमा
Udaipurviews21 hours ago- राजा उल्कामुख, साधु वाणिक, लकड़हारे एवं कलावती के प्रसंगों का हुआ भावपूर्ण वर्णन - 8 दिवसीय कथा की हुई पूर्णाहुति उदयपुर, 22 सितम्बर। सुथार समाज भवन, मेन रोड, बडग़ांव में श्री प... -
उदयपुर जिला स्तरीय छात्रा खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन
Udaipurviews21 hours agoफतहनगर। निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में उदयपुर जिले की 14,17 एवं 19 वर्षीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन सोमवार को हुआ। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ ... -
एशिया पेसिफिक लैक्रोज ओलंपिक क्वालीफायर में नीरज बत्रा भारतीय टीम के प्रशिक्षक नियुक्त
Udaipurviews21 hours agoराजस्थान के अनुभवी प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में भारतीय महिला एवं पुरुष टीम आस्ट्रेलिया में पेश करेगी मजबूत दावेदारी उदयपुर, 22 सितम्बर। सनशाइन कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में 5 से 10 अक्टूब...
