नवोदय विद्यालय में भारतीय भाषा महोत्सव मनाया

उदयपुर, 11 दिसंबर। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में सोमवार को भारतीय भाषा महोत्सव मनाया गया। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक एवं कवि महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जन्मतिथि के अवसर पर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की शुरुआत में, सर्वप्रथम उनके व्यक्ति चित्र पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य सुश्री रंजना चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर की। मुख्य वक्ता पुनीत दशोरा ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की विषय वस्तु “भाषाएं अनेक, भाव एक“ थी। संपूर्ण देश स्तर पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में भारतीय भाषाओं के देश निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला गया। विभिन्न छात्र छात्राओं द्वारा असमी, गुजराती, पंजाबी तथा राजस्थानी भाषाओं के लोक गीतों एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दे गई। अध्यापक विजय बैरवा व अंकुर मोदी ने भी विचार रखे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!