सीआईडी जोन उदयपुर के चार पुलिसकर्मी सेवा चिन्हों से सम्मानित
उदयपुर, 9 अप्रेल। सीआईडी इंटेलिजेंस राजस्थान का प्रदेश स्तरीय अलंकरण समारोह बुधवार को राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में आयोजित किया गया। इसमें महानिदेशक पुलिस इंटेलीजेंस, राजस्थान संजय अग्रवाल ने प्रदेष भर से चयनित पुलिस कर्मियों को सेवा चिन्हों से नवाजा। समारोह में सीआईडी जोन उदयपुर के सहायक उपनिरीक्षक बालुलाल को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उप निरीक्षक नरेश चौबीसा को उत्कृष्ट सेवा पदक, उप निरीक्षक मोहन लाल को अति उत्तम एवं सहायक उपनिरीक्षक पर्वत सिंह को अति उत्तम सेवा चिन्ह से नवाजा गया। उक्त सेवा अलंकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं गृह विभाग राजस्थान सरकार…
