राम नवमी के शुभ अवसर पर श्रीराम युवा सेना के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली

ओमपाल सीलन
उदयपुर, 7 अप्रैल: हैदराबाद में राम नवमी के शुभ अवसर पर 6 अप्रैल को श्रीराम युवा सेना के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मेवाड़ धर्म प्रमुख रोहित गोपाल एवं राष्ट्रीय जनलोक पार्टी के नेता शेर सिंह राणा ने विशेष रूप से भाग लिया। यह आयोजन हिन्दू राष्ट्र की स्थापना की भावना से प्रेरित था, जिसका नेतृत्व गोभक्त एवं श्रीराम युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधायक टी. राजा सिंह ने किया। श्री आदिकेशव हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, हनुमानजी और माताजी की भव्य झांकियों ने जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

बीजेपी विधायक विधायक टी. राजा सिंह के विशेष निमंत्रण पर शोभायात्रा में सम्मिलित हुए मेवाड़ धर्म प्रमुख रोहित गोपाल ने बताया कि भगवान श्रीराम की ये शोभायात्रा धर्म, संस्कृति और संगठन की शक्ति का प्रत्यक्ष प्रदर्शन बनी। इस अवसर पर मंच से संबोधित करते हुए मेवाड़ धर्म प्रमुख रोहित गोपाल ने कहा कि इस शोभायात्रा के प्रभाव और श्रद्धालुओं की आस्था को देखकर यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि तेलंगाना में भी बहुत शीघ्र सत्ता पर सनातनियों का ही शासन होगा। उन्होंने कहा कि हैदराबाद के भाग्यनगर बनने का समय बेहद निकट है। धर्म प्रमुख ने यह भी मांग की कि सरकार देश के सभी मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करे, ताकि धर्म स्थानों का संचालन सनातन परंपरा के अनुरूप हो सके। शेर सिंह राणा ने अपने उद्बोधन में सनातन संस्कृति की रक्षा और हिन्दू एकता पर बल दिया। इस अवसर पर युधिष्ठिर राणा, आकाश जुयाल, नरेंद्र पटेल और अर्जुन सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!