आम बनेगा हुनर का जरिया, उदयपुर में होगा ऐतिहासिक मैंगो स्पेशल कुकिंग कॉम्पिटिशन, 40 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल
उदयपुर, 3 मई। झीलों की नगरी उदयपुर में इस समर, स्वाद से सृजन को लेकर रविवार को एक अनोखा आयोजन 'मैंगो स्पेशल कुकिंग कॉम्पिटिशन' होने जा रहा है, जिसमें आम की मिठास और प्रतिभागियों की कला का दिलचस्प संगम देखने को मिलेगा। यह आयोजन रविवार, 4 मई को शाम 5:30 बजे अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में होगा। कार्यक्रम की संयोजक भूमि त्रिवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन उदयपुर मास्टर शेफ की ओर से किया जा रहा है, जिसमें *शहर के 40 से अधिक होम शेफ, फूड लवर्स और कुकिंग के शौकीन* अपने-अपने अंदाज़ में आम से बनी…
