Udaipur News

राजसमंद : 179.27 करोड़ की चार बड़ी पेयजल योजनाएं इस वर्ष होंगी पूर्ण, मिलेगी आमजन को सौगात

राजसमंद : 179.27 करोड़ की चार बड़ी पेयजल योजनाएं इस वर्ष होंगी पूर्ण, मिलेगी आमजन को सौगात

कलक्टर असावा कर रहे विकास कार्यों को मॉनिटर, कहा: निर्धारित समय में पूर्ण करें कार्य राजसमंद। जिले में आगामी महीनों में 179.27 करोड़ रुपए लागत की तीन महत्वपूर्ण पेयजल परियोजनाएं पूर्णता की ओर अग्रसर हैं, जिनके माध्यम से आमजन को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जिला कलक्टर श्री बालमुकुन्द असावा द्वारा इन परियोजनाओं की निरंतर और प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। एसई रामवतार सैनी ने बताया कि पहली और महत्वपूर्ण योजना बाघेरी-चिकलवास पुनर्गठन पेयजल परियोजना है। इस परियोजना का कार्य 133 करोड़ रुपए की लागत…
Read More
स्टेट क्राइम ब्रांच के 195 पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक को मिले पदक व सेवा चिन्ह

स्टेट क्राइम ब्रांच के 195 पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक को मिले पदक व सेवा चिन्ह

पुलिस अलंकरण समारोह-2025 पदक व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रतीक ही नहीं बल्कि उन उच्च मानको का प्रदर्शन है, जिसके लिए पुलिस बल प्रतिबद्ध है :- एडीजी दिनेश एमएन  जयपुर 8 मई। आमेर रोड़ पर जलमहल के सामने स्थित सीआईडी सीबी लाईन में गुरुवार प्रातः आयोजित अलंकरण समारोह में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध श्री दिनेश एम एन ने सीआईडी अपराध शाखा के 195 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को  मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, राजस्थान पुलिस सेवा पदक, उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा उत्तम, अति उत्तम एवं सर्वोत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। एडीजी श्री एम एन ने इस अवसर पर…
Read More
भुवन ऋभु को मेडल ऑफ ऑनर से किया सम्मानित, भारत के प्रथम अधिवक्ता जिन्हे मिला यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान

भुवन ऋभु को मेडल ऑफ ऑनर से किया सम्मानित, भारत के प्रथम अधिवक्ता जिन्हे मिला यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के संस्थापक भुवन ऋभु बने वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय अधिवक्ता गायत्री संस्थान के साथ मिलकर उदयपुर संभाग में बाल अधिकारों की सुरक्षा में भुवन निभा रहे प्रमुख भूमिका प्रतापगढ़ 08 मई। प्रख्यात बाल अधिकार अधिवक्ता एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन (जेआरसी) के संस्थापक भुवन ऋभु को वर्ल्ड लॉ कांग्रेस की बैठक में वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन (डब्ल्यूजेए) ने प्रतिष्ठित ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया। वे यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। भुवन ऋभु का राजस्थान और खास तौर से प्रतापगढ़ से गहरा नाता रहा है जहां जेआरसी के सहयोगी के…
Read More
दिव्यांगजन ने किया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का स्वागत

दिव्यांगजन ने किया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का स्वागत

उदयपुर, 08 मई।  नारायण सेवा संस्थान में देश के विभिन्न प्रांतों से निःशुल्क सर्जरी एवं कृत्रिम अंग तथा कैलिपर लगवाने के लिए आए दिव्यांगजन ने गुरुवार को भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकियों के 9 ठिकानों को नेस्तनाबूद करने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब भी अपनी सोच बदल ले अन्यथा विनाशकारी परिणाम भुगतने होंगे। 'अपनों से अपनी बात' कार्यक्रम में उन्होंने संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के व्याख्यान के दौरान पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष भारतीय पर्यटकों को श्रद्धांजलि देते हुए सरकार और सेना की कार्रवाई का समर्थन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते…
Read More
नीरजा मोदी स्कूल में बच्चों का हुआ हेल्थ चेकअप

नीरजा मोदी स्कूल में बच्चों का हुआ हेल्थ चेकअप

उदयपुर। स्वस्थ बालक स्वस्थ राष्ट्र के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में आयोजित चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पेसिफिक हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण कर स्वास्थ्य संबधी टिप्स दिए। इस दौरान चिकित्सकों ने बच्चों को बिमारियों से बचने के लिए साफ-सफाई रखाव व संतुलित भोजन करने की सलाह दी। कार्यक्रम में डेंटिस्ट,फिजिशियन,नेत्र रोग विशेषज्ञ को बच्चों की सामान्य जाँच के लिए बुलाया गया। डॉ.रोहित सिंह राठौड़, डॉ प्रियांशु जोशी व डॉ हिमांशी वसिटा ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी चर्चा करते हुए बताया कि प्रदूषण और भागदौड़ भरे वातावरण में संक्रामक…
Read More
ऐश्वर्या कॉलेज उदयपुर में संास्कृतिक समारोह अभिव्यक्ति के दूसरे दिन विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित

ऐश्वर्या कॉलेज उदयपुर में संास्कृतिक समारोह अभिव्यक्ति के दूसरे दिन विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित

उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज उदयपुर में सांस्कृतिक महोत्सव अभिव्यक्ति के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अतिथि व निर्णायक की भूमिका में समाज सेवी डॉ सुषमा कुमावत, डॉ मीना कालरा प्राथमिक शिक्षा विभाग से और श्रीमती अदिति राठौड़ रहे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं कैलिग्राफी, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, फेस पेंटिंग, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, हैंड आर्ट, मेहंदी बनाने की प्रतियोगिता, कहानी लेखन प्रतियोगिता, व्यंग्य चित्रण प्रतियोगिता, मैं भी बहुरूपिया (फैंसी ड्रेस), एक्सटेंपोर, कविता पाठन (हिंदी, संस्कृत और राजस्थानी) और द मेमोरी प्रोजेक्ट आयोजित की गई। इन सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र व पारितोषिक 11 मई को होने…
Read More
हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

बीएसटीसी कर रहे 14 छात्र छात्रा अध्यापकों ने पहली बार किया रक्तदान उदयपुर, 8 मई। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के उदयपुर जिला इकाई द्वारा आज गुरुवार को विश्व थैलीसीमिया दिवस एवं हिंदुस्तान स्काउट के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री राजस्थान मदन दिलावर के 11 मई को आने वाले जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित पांच दिवसीय तेजस उत्सव के तहत पैसिफिक विश्वविद्यालय, देबारी में पेसिफिक टीचर्स कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पेसिफिक टीचर्स कॉलेज में अध्यनरत बीएसटीसी के छात्र एवं छात्रा अध्यापकों द्वारा रक्तदान किया गया। इसके अतिरिक्त हिंदुस्तान स्काउट…
Read More
बजट घोषणाओं का हो समय पर क्रियान्वयन- जिला कलक्टर मेहता

बजट घोषणाओं का हो समय पर क्रियान्वयन- जिला कलक्टर मेहता

जिला कलक्टर ने की 65 बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा उदयपुर, 8 मई। जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में गुरुवार को बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य बजट 2025-26 में की गई 65 घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर मेहता ने एक-एक कर सभी विभागों से संबंधित बजट घोषणाओं के लिए भूमि आवंटन, आवष्यक स्वीकृति, सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं को लेकर गंभीरता से कार्य करें। नियमित मॉनीटरिंग और समन्वित प्रयास करें। विभागवार घोषणाओं…
Read More
आबकारी विभाग की अलग-अलग कार्यवाही में बियर, अंग्रेजी शराब एवं महुआ शराब जप्त

आबकारी विभाग की अलग-अलग कार्यवाही में बियर, अंग्रेजी शराब एवं महुआ शराब जप्त

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, आबकारी आयुक्त उदयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी उदयपुर के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक वृत्त खेरवाड़ा जितेंद्र सिंह राठौड़ एवं टीम द्वारा बुधवार देर शाम कार्यवाही करते हुए वृत्त क्षेत्र में कुल चार अभियोग पंजीकृत कर कुल 72 बोतल बियर, 24 पव्वे अंग्रेजी शराब, 24 पव्वे देशी मदिरा, 24 पव्वे आरएमएल एवं 20 बोतल हथकड़ महुआ शराब जप्त की गई। अभियुक्त शंकर लाल कलाल निवासी कुंडा, प्रेम शंकर मीणा निवासी उदात फला, जसवंत मीणा निवासी उदात फ़ला एवं चेतन लाल मीणा निवासी बोरी के खिलाफ कार्यवाही की गई परंतु चारों अभियुक्त…
Read More
विद्यालय से पानी की सबमर्सिवल मोटर चोरी

विद्यालय से पानी की सबमर्सिवल मोटर चोरी

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करनाउवा विद्यालय में दिनांक 07/05/2025 बुधवार को विद्यालय समय पश्चात रात को विद्यालय में स्थित पानी की सबमर्सिवल मोटर चोरी हो गई तथा विद्यालय में स्थित पानी की टंकी एवं पानी की पाइप लाइन एवं नल तोड़ दिए गए जिससे विद्यालय को 15 हज़ार रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ। प्रधानाचार्य विजय कोटेड ने पुलिस थाना खेरवाड़ा चोरी का प्रकरण दर्ज करवा कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि मोटर एवं केबल चोरी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
Read More
error: Content is protected !!