आबकारी विभाग की अलग-अलग कार्यवाही में बियर, अंग्रेजी शराब एवं महुआ शराब जप्त

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
(प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, आबकारी आयुक्त उदयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी उदयपुर के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक वृत्त खेरवाड़ा जितेंद्र सिंह राठौड़ एवं टीम द्वारा बुधवार देर शाम कार्यवाही करते हुए वृत्त क्षेत्र में कुल चार अभियोग पंजीकृत कर कुल 72 बोतल बियर, 24 पव्वे अंग्रेजी शराब, 24 पव्वे देशी मदिरा, 24 पव्वे आरएमएल एवं 20 बोतल हथकड़ महुआ शराब जप्त की गई। अभियुक्त शंकर लाल कलाल निवासी कुंडा, प्रेम शंकर मीणा निवासी उदात फला, जसवंत मीणा निवासी उदात फ़ला एवं चेतन लाल मीणा निवासी बोरी के खिलाफ कार्यवाही की गई परंतु चारों अभियुक्त आबकारी टीम को देखकर मौके से फरार हो गए। निरीक्षक जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उक्त कार्यवाही में लक्ष्मण सिंह झाला, शंकर लाल एवं शंभू लाल सम्मिलित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!