एकलिंगनाथ सेवा संगठन के सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह की लग्न लिखाई रस्म आज
विवाह में दुल्हा-दुल्हन से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, सारी व्यवस्था निशुल्क: आकाश बागडी उदयपुर। उदयपुर। श्री एकलिंगननाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से 17 मई को उदयपुर में आयोजित किए जा रहे सर्व समाज सामूहिक विवाह को लेकर लग्न लिखाई की रस्म बुधवार 14 मई को बोहरा गणेशजी मंदिर में होगी। श्री एकलिंगननाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि सर्व समाज सामूहिक विवाह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को लग्न लिखाई की रस्म सुबह 10 बजे बोहरा गणेशजी मंदिर में होगी। लग्न लिखाई में दोनों पक्षों को आमंत्रित किया गया…
