आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने नारायण सेवा संस्थान में सेवा कार्यों को देखा
उदयपुर, 9 मार्च। लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मसूरी के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के ग्यारह प्रशिक्षु अधिकारियों ने सोमवार को नारायण सेवा संस्थान का अवलोकन कर दिव्यांगजन की शिक्षा, चिकित्सा एवं सामाजिक पुनर्वास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों ने देश के विभिन्न राज्यों से नि:शुल्क उपचार तथा कृत्रिम अंग और कैलिपर लगवाने आए दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा को समझा तथा संस्थान में उपलब्ध सेवाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि ग्रुप लीडर गोसिका पी आर एवं एसोसिएट ग्रुप लीडर अंकित…
