Udaipur News

भीलवाड़ा : निजी अस्पतालों के कार्मिकों ने ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर लिया जीवनदान का संकल्प

भीलवाड़ा : निजी अस्पतालों के कार्मिकों ने ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर लिया जीवनदान का संकल्प

अंगदान-जीवनदान भीलवाड़ा, 31 जुलाई। राष्ट्रीय अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में जिले में चल रहे “अंगदान-जीवनदान महाअभियान“ को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में अब निजी चिकित्सालयों ने भी अपना सक्रिय योगदान देना शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न निजी अस्पतालों के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ व पैरामेडिकल कार्मिकों ने बुधवार को ऑनलाइन पंजीकरण कर अंगदान का संकल्प लिया और मानवता के इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.पी. गोस्वामी ने बताया कि जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला चल रही है, जिनके माध्यम से लोगों को अंगदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा…
Read More
 नेमीनाथ जिनालय में मनाया पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव

 नेमीनाथ जिनालय में मनाया पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव

खेरवाड़ा , भक्तामर महामंडल अर्चना विधान के 22 वे दिन आज नेमीनाथ जिनालय में चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य सुनीलसागर गुरुदेव की सुयोग्य शिष्या आर्यिका सुप्रज्ञ मति माताजी संसंघ के सानिध्य में मोक्ष सप्तमी पार्श्वनाथ निर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया गया चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र पंचोली ने बताया कि मुकुट सप्तमी के दिन आर्यिका संघ के सानिध्य में सवा पांच किलो का निर्वाण लाडू चढ़ाने का लाभ श्रवण कुमार पंचोली परिवार को प्राप्त हुआ इससे पूर्व भगवान के पंचामृत अभिषेक एवं शांतिधारा का लाभ क्रमशः अभय बाबूलाल सर्राफ एवं शांतिलाल पंचोली छानी परिवार को प्राप्त हुआ भक्तामर महामंडल विधान में सो…
Read More
 विद्यालय का निरीक्षण करने नाव में बैठ कर निरीक्षण दल जाने को हुआ मजबूर

 विद्यालय का निरीक्षण करने नाव में बैठ कर निरीक्षण दल जाने को हुआ मजबूर

डर के साए में दल नाव में बैठने को हुआ मजबूर              खेरवाड़ा, जिला कलेक्टर के निर्देश पर खेरवाड़ा पंचायत समिति के विभिन्न गांवों में स्कुलो ओर राजकीय भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है जिसके तहत निरीक्षण दल को अजब गजब अनुभव देखने को मिला। लराठी सरपंच लालुराम मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत में निरीक्षण करने पहुंचा दल जब रा.प्रा.वि डोपचा में जाने के लिऐ निकला तो वहां जाने के लिए एक मात्र सहारा नाव था जिसमें दल बैठने से पुर्व काफी भयभीत था फिर भी सरपंच के आग्रह से नाव में बैठकर…
Read More
नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

खेरवाड़ा, राजकीय कन्या महाविद्यालय, खैरवाड़ा में 'नई किरण' के तहत एक प्रेरणादायक नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से जागरूक करना और समाज को एक नई दिशा देना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. प्रवीण पांड्या ने की, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी डॉ. दुर्गा सिंह गौड़ ने सचिव के रूप में निभाई। डॉ. दुर्गा सिंह गौड़ ने बताया की “देश में लगभग 30% वयस्क नशे के शिकंजे में हैं और प्रतिवर्ष दस लाख से अधिक जानें शराब से जुड़ी बीमारियों के कारण समाप्त हो रही हैं। मुख्य वक्ता डॉ. जितेंद्र…
Read More
सरेरा पंचायत की बम्बाला प्राथमिक स्कूल का भवन जर्जर की हालत

सरेरा पंचायत की बम्बाला प्राथमिक स्कूल का भवन जर्जर की हालत

खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के सरेरा ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय बम्बाला में विद्यालय भवन की हालत अत्यंत जर्जर है। कहने के तो विद्यालय में तीन कमरे एवं बरामदा है परंतु एक कमरा बिल्कुल ही जर्जर हालत में हैं जिनकी छत का प्लास्टर उखड़ गया है एवं दीवारों में दरारें हो गई है। एक कमरे में कार्यालय संचालित है और एक कमरे एवं बरामदे में वर्तमान में विद्यालय में एक से पांच तक कक्षाएं संचालित हो रही हैं। विद्यालय में 46 नन्हे मुन्ने बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। दो शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बारिश के मौसम में अध्यापकों द्वारा…
Read More
अगस्त में सुरों की त्रिवेणी बहाएंगे वरिष्ठ कलाकार – तीन विशेष प्रस्तुतियों की घोषणा : मुकेश माधवानी

अगस्त में सुरों की त्रिवेणी बहाएंगे वरिष्ठ कलाकार – तीन विशेष प्रस्तुतियों की घोषणा : मुकेश माधवानी

उदयपुर, ३१जुलाई।  वरिष्ठ नागरिकों की प्रतिष्ठित संगीत संस्था “वरिष्ठ सुरों की मंडली” अगस्त माह को संगीतमय रंगों से भरने जा रही है।  संस्था द्वारा तीन भव्य संगीतमय प्रस्तुतियों की श्रृंखला मधुश्री ऑडिटोरियम, अशोका पैलेस में आयोजित की जाएगी, जिनमें भाव, भक्ति और देशप्रेम की त्रिवेणी दर्शकों को भावविभोर करेगी। संस्थापक मुकेश माधवानी ने जानकारी दी कि यह श्रृंखला संस्था के अनुभवी सदस्यों को मंच देने और सामाजिक-सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। “एक शाम किशोर दा के नाम” 3 अगस्त 2025 (रविवार) सायं 4:00 बजे से इस संध्या में गायक किशोर कुमार को श्रद्धांजलि…
Read More
कोषालय.उदयपुर शहर द्वारा कृष्णकान्त व्यास अतिरिक्त कोषाधिकारी के लिए सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित

कोषालय.उदयपुर शहर द्वारा कृष्णकान्त व्यास अतिरिक्त कोषाधिकारी के लिए सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। कोष कार्यालय उदयपुर शहर द्वारा कृष्णकान्त व्यासए अतिरिक्त कोषाधिकारी ;अतिरिक्त प्रभारद्ध की सेवानिवृत्ति पर दिनांक 30-07-2025 को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोषाधिकारी.शहर पार्थ शर्मा कोषाधिकारी.ग्रामीण महेन्द्र सिंह सीमार, अतिरिक्त कोषाधिकारी शुभम माहेश्वरी और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया और सेवानिवृत्त होने वाले कृष्णकान्त व्यास एवं शिक्षा विभाग से स्वेच्छिक सेवानिवृति लेने पर उनकी धर्मपत्नि श्रीमती अनिता व्यास को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर व्यास जी को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया। कोषागार कार्यालय ने उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं और…
Read More
रोटरी क्लब अशोका द्वारा “नारी सशक्तिकरण अवार्ड समारोह” का आयोजन 2 अगस्त (शनिवार) को अशोका ग्रीन में

रोटरी क्लब अशोका द्वारा “नारी सशक्तिकरण अवार्ड समारोह” का आयोजन 2 अगस्त (शनिवार) को अशोका ग्रीन में

पोस्टर विमोचन संपन्न हुआ सहायक प्रांतपाल दीपक शर्मा द्वारा आज  उदयपुर, 31 जुलाई। रोटरी क्लब अशोका की ओर से महिलाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम “ नारी सशक्तिकरण अवार्ड” का आयोजन 2 अगस्त को शाम 6 बजे अशोका ग्रीन, 100 फीट रोड, शोभागपुरा पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उन प्रेरणास्पद महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर उदयपुर शहर का नाम रोशन किया है। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन राहुल माखीजा ने बताया ‘यह कार्यक्रम सिर्फ सम्मान का अवसर नहीं है, बल्कि समाज को यह संदेश देने का प्रयास…
Read More
श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी व नगर भ्रमण की तैयारियों बैठक 

श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी व नगर भ्रमण की तैयारियों बैठक 

उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मन्दिर श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति एवं श्रावण महोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 04 अगस्त 2025 को निकलने वाली शाही सवारी व नगर भ्रमण की तैयारियों के संबंध में समीक्षा एवं शाही सवारी को व्यापक व भव्य बनाने पर चर्चा की गई। प्रन्यास सचिव चन्द्रषेखर दाधीच ने बताया कि प्रन्यास ट्रस्ट द्वारा तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर परिसर में विभिन्न झांकियों की साफ-सफाई, रंग रोगन, सजावट का कार्य अन्तिम पायदान पर हैे, नगर भ्रमण मार्ग में सजावट कार्य को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। प्रन्यास अध्यक्ष तेज…
Read More
हिन्दुस्तान जिंक़ और एआईएफएफ द्वारा जावर में उत्तर भारत की पहली टेक्नॉलोजी आधारित फुटबॉल गल्र्स एकेडमी की शुरूआत

हिन्दुस्तान जिंक़ और एआईएफएफ द्वारा जावर में उत्तर भारत की पहली टेक्नॉलोजी आधारित फुटबॉल गल्र्स एकेडमी की शुरूआत

भारत में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक पहल गल्र्स रेजीडेन्शियल एकेडमी के लिए एआईएफएफ के साथ पार्टनरशीप, पहले बैच में 20 बालिकाएं (अंडर-15) होंगी शामिल उदयपुर। समानता, सशक्तिकरण और भारत में फुटबॉल क्रांति लाने के एक नए युग की शुरुआत करते हुए, वेदांता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान जिंक़ और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ एआईएफएफ ने उत्तर भारत की पहली टेक्नॉलोजी आधारित जिंक़ फुटबॉल गल्र्स एकेडमी की शुरूआत की। यह अकादमी हिन्दुस्तान जिंक़ के सीएसआर कार्यक्रम के तहत् बुनियादी स्तर पर फुटबॉल क्रांति की पहल है। एआईएफएफ इस गल्र्स अकादमी को तकनीकी और रणनीतिक सहायता प्रदान करेगा।…
Read More
error: Content is protected !!