राज्य पुलिस जवाबदेही समिति अध्यक्ष पहुंचे उदयपुर
सर्किट हाउस में की जनसुनवाई, कलक्टर-एसपी से की मुलाकात उदयपुर, 1 अगस्त। राजस्थान राज्य पुलिस जवाबदेही समिति के अध्यक्ष जस्टिस एचआर कुड़ी एक दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को उदयपुर आए। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में जनसुनवाई भी की। श्री कुड़ी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता तथा पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के साथ बैठक की। इस दौरान श्री कुड़ी ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। श्री कुड़ी ने पुलिस प्रशासन को आमजन के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने यथासंभव राहत प्रदान किए जाने की बात कही। बैठक के उपरान्त श्री कुड़ी ने…
