संस्कृत सिर्फ भाषा नहीं, भारत की आत्मा, ज्ञान की गंगा और सनातनी चेतना की संवाहक भी – विधानसभा अध्यक्ष देवनानी
राज्य स्तरीय संस्कृत विद्धतजन सम्मान समारोह स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर करें देश को मजबूत - शिक्षा मंत्री श्री दिलावर संस्कृत की उत्कृष्ट सेवा के लिए 56 विद्वतजनों का सम्मान उदयपुर, 7 अगस्त। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष प्रो वासुदेव देवनानी ने कहा कि संस्कृत सिर्फ भाषा नहीं, भारत की आत्मा, ज्ञान की गंगा और सनातनी चेतना की संवाहक भी है। संस्कृति और संस्कारों का संरक्षण केवल संस्कृत से ही हो सकता है। श्री देवनानी गुरूवार को संस्कृत शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार की ओर से नगर निगम उदयपुर के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय विद्वतजन सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि…
