अखिल राजस्थान दिव्यांग कर्मचारी महासंघ ने 2016से पदोन्नति में आरक्षण ओर केंद्र के समान दिव्यांग वाहन भत्ता मांगा
बांसवाड़ा। अखिल राजस्थान दिव्यांग कर्मचारी महासंघ ने 2016 से दिव्यांग कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण मामले में गज़ट नोटिफिकेशन जारी करने ओर फर्जी दिव्याँग कर्मचारीयो की एसओजी से जांच कराने पर राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए आभार जताया और डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा , पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़,कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के के पाठक,आरती डोगरा,आशीष मोदी,केशरलाल मीना से भेंट कर समस्याओं से अवगत कराया। दिव्यांग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दयानन्द स्वर्णकार ने बताया कि 2016 से दिव्यांग कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण मामले में गज़ट नोटिफिकेशन जारी करने के बाद आदेश जारी कर कार्मिक…
