गुरू जो कहते वह हम नहीं सुनते,हम वहीं सुनना चाहते जो हम मान लेतेः कृतार्थप्रभाश्री
उदयपुर। सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में साध्वी कृतार्थ प्रभा श्रीजी ने कहा कि धर्म लाभ सिर्फ जैन उपासरे में ही सुनने को मिलता है। संसार से जल्दी पार हो जाओ। इसके लिए संयम अपनाना पड़ेगा। मुनि भगवंत कुछ भी कहते हैं हम वो नहीं सुनते। हम जो सुनना चाहते हैं वही मान लेते हैं कि यही कहा होगा। सिर्फ धर्म किया लेकिन उस आशीर्वाद के मर्म को नही समझा। पुत्र का आशीर्वाद मिला और आपने पुत्र को धर्म के मार्ग पर चला दिया तो वो धर्म लाभ कहलायेगा। पुण्य बन्ध, पाप बंध कर्म की निर्जरा। तीन कारण होते हैं। खेत में…
