Udaipur News

यश महाराणा प्रताप को आराध्य मानकर करता है पूजा

यश महाराणा प्रताप को आराध्य मानकर करता है पूजा

उदयपुर। सात वर्ष की आयु से ही यश सनाढ्य महाराणा प्रताप को ईश्वर स्वरूप मानकर उनकी पूजा करते आ रहे हैं। अपने अध्ययन कक्ष में उन्होंने महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की है, जहाँ वे प्रतिदिन विद्यालय जाने से पहले और लौटकर आने के बाद श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं। महाराणा प्रताप के शौर्य से प्रेरित होकर यश तलवारबाज़ी की कला सीख रहे हैं और उसी शैली का अभ्यास करते हैं, जिसका प्रयोग स्वयं महाराणा प्रताप किया करते थे। साथ ही, वे उनकी जीवनी का गहन अध्ययन कर रहे हैं और यह जान रहे हैं कि उन्होंने अपने समाज…
Read More
सेंट ग्रिगोरियस में एल्यूमिनी मीट व मिलेनियम बैच 2000 का भव्य आयोजन

सेंट ग्रिगोरियस में एल्यूमिनी मीट व मिलेनियम बैच 2000 का भव्य आयोजन

उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वर्ष 2000 के मिलेनियम बैच का पुनर्मिलन समारोह हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तिलक एवं ऊपरणा स्वागत से हुई। विद्यालय गान और प्रार्थना के बाद स्वागत नृत्य, स्मृति चिह्न, पिन एवं विद्यालय पत्रिका प्रदान कर पूर्व छात्रों का सम्मान किया गया, जो समारोह के मुख्य आकर्षण रहे। वीडियो प्रस्तुति और ‘ओपन फोरम’ में एलुमनाइ ने अपने अनुभव साझा किए और अल्मा मेटर के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रबंधक रेह्व. फादर वर्गीस थॉमस, प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपाध्यक्ष थॉमस अब्राहम , प्रबंधन समिति के सदस्य गण, प्राचार्या शुभा…
Read More
बुराई को खुद में ओर अच्छाई को दुसरों में तलाश करेंःआचार्य ज्ञानचंद

बुराई को खुद में ओर अच्छाई को दुसरों में तलाश करेंःआचार्य ज्ञानचंद

उदयपुर। अरिहंत भवन उदयपुर चातुर्मासरत जैनाचार्य ज्ञानचंद्र महाराज ने कहा कि हमें बुराई को खुद में ओर अच्छाई को दुसरों में तलाश करनी चाहिए। आप अपने दिनचर्या पर ध्यान लगाइए।  आपके कान क्या सुनना पसंद करते हैं। उन्होंने हक़िकत यह है कि सामने वाला आपकी झूठी प्रशंसा भी कर रहा हो और दूसरों की झूठी निंदा भी कर रहा हो तो आपको उसे सुनने में रस आता है। सीमा से अतिरेक स्थिति में अपनी प्रशंसा सुनना भी खतरे का कारण बन जाती है। इसलिए जब भी आपके लिए कोई अच्छा बोलता है तो उस वक्त सोचिए अपने में कमी क्या…
Read More
दस साल बाद उदयपुर में परमपावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के स्वागत मे पलक पावड़े बिछायें

दस साल बाद उदयपुर में परमपावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के स्वागत मे पलक पावड़े बिछायें

दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु चेहलुम के अवसर पर और नए स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे उदयपुर उदयपुर। दाऊदी बोहरा समुदाय के लोग 53 वें अल-दाई अल-मुतलक और विश्वव्यापी दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु परमपावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का स्वागत करने के लिए बुरहानी मस्जिद परिसर में उदयपुर और आसपास के शहरों से हजारों समाजजन एकत्र हुए। सैयदना साहब मुंबई से उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां पंजाब और चंडीगढ़ के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, उदयपुर के विधायक ताराचंद जैन, राजसमंद के विधायक दीप्ति माहेश्वरी और दाऊदी बोहरा समुदाय के वरिष्ठ सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से…
Read More
भाव निद्रा तोड़ने के लिए स्वयं को स्वयं जानना होगाःविपुलप्रभाश्री

भाव निद्रा तोड़ने के लिए स्वयं को स्वयं जानना होगाःविपुलप्रभाश्री

उदयपुर। सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में साध्वी विपुल प्रभा श्रीजी ने कहा कि भाव से नही सोना है। जिस दिन भाव निद्रा टूट गई उस दिन अपने आप लगेगा कि क्यों अपना समय किसी के साथ व्यर्थ खराब करूं। भाव निद्रा तोड़ने के लिए स्वयं को स्वयं जानना होगा। स्वयं को स्वयं मानना होगा। तीसरा स्वयं के द्वारा स्वयं के दर्शन करने होंगे। बार बार नींद टूटी रही है यानी द्रव्य निद्रा टूट रही है तो जाग जाओ और भावों में आ जाओ। महापुरुषों ने जग छोड़कर जागते को जगाने का प्रयास किया। द्रव्य निद्रा से भाव निद्रा में लाने का…
Read More
राज्यपाल ने किया “हार्टफुलनेस निबंध लेखन कार्यक्रम 2025” का पोस्टर विमोचन

राज्यपाल ने किया “हार्टफुलनेस निबंध लेखन कार्यक्रम 2025” का पोस्टर विमोचन

जयपुर। राजस्थान की हार्टफुलनेस टीम ने आज राजभवन में माननीय राज्यपाल श्री हरीभाऊ किसनराव बागडे से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट और इसके सहयोगी संगठन श्री रामचंद्र मिशन की ओर से ग्लोबल स्तर पर चल रही गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी गई। महामहिम राज्यपाल ने इस दौरान "हार्टफुलनेस निबंध लेखन कार्यक्रम 2025" के पोस्टर का विमोचन भी किया। हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के कोऑर्डिनेटर श्री ज्ञानेश्वर दयाल सरिन और राजस्थान कोऑर्डिनेटर श्री विकास कुमार मोघे ने महामहिम को यूनिवर्सिटी, कॉलेज और स्कूल स्तर पर आयोजित होने वाले "हार्टफुलनेस निबंध लेखन कार्यक्रम 2025" के बारे में विस्तार…
Read More
ग्रीन सेवियर्स उदयपुर की मासिक बैठक सम्पन्न

ग्रीन सेवियर्स उदयपुर की मासिक बैठक सम्पन्न

संरक्षण व पारिस्थितिकी पर्यटन पर जोर उदयपुर/शहर के रानी रोड़ स्थित अरण्य कुटीर में ग्रीन सेवियर्स उदयपुर की मासिक बैठक ग्रीन पीपल सोसाइटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा बाघदड़ा संरक्षित क्षेत्र के पारिस्थितिकी विकास व संरक्षण और उदयपुर शहर में पौधों की सुरक्षा हेतु लगाए गए ट्री गार्ड की उपयोगिता का मूल्यांकन रहा। बैठक में सदस्यों ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि बाघदड़ा क्षेत्र की प्राकृतिक जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन को संरक्षित करने के लिए सुनियोजित प्रयास जरूरी हैं। इस दिशा में इसे पारिस्थितिकी पर्यटन के रूप में विकसित…
Read More
वॉशिंगटन से आईं रचना दमानी की कला प्रदर्शनी ‘रंग संवाद’ 13-14 अगस्त को उदयपुर में

वॉशिंगटन से आईं रचना दमानी की कला प्रदर्शनी ‘रंग संवाद’ 13-14 अगस्त को उदयपुर में

उदयपुर,12 अगस्त। लेकसिटी के कला प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। वॉशिंगटन डीसी (अमेरिका) में बसी बहुमुखी प्रतिभा की धनी कलाकार और ग्राफिक डिजाइनर रचना दमानी की वॉटरकलर पेंटिंग्स और स्केचेस की प्रदर्शनी 'रंग-संवाद' उदयपुर में आयोजित होने जा रही है। यह प्रदर्शनी 13 और 14 अगस्त 2025 को शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक पंचवटी स्थित हाउस ऑफ गॉरमेट में आयोजित होगी। एनआईडी अहमदाबाद से पासआउट उदयपुर की पहली आर्टिस्ट रचना दमानी को वॉटरकलर आर्ट में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। वे प्रकृति, लैंडस्केप और शहरी दृश्यों को अपने ब्रश से जीवंत करने में माहिर हैं।…
Read More
संसार क्रोध, मान, माया, लोभ, कषाय की फैक्ट्री है : महासती विजयलक्ष्मी

संसार क्रोध, मान, माया, लोभ, कषाय की फैक्ट्री है : महासती विजयलक्ष्मी

उदयपुर, 12 अगस्त। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के तत्वावधान में केशवनगर स्थित नवकार भवन में चातुर्मास कर रही महासती विजयलक्ष्मी जी म.सा. ने मंगलवार को धर्मसभा में कहा कि पाप को कम करेंगे तब साधक का मन साधना में तन्मय होगा। साधन एकत्रित किए जाते हैं घर को संवारने के लिए और साधना की जाती है आत्मा को सजाने के लिए। साधनों को एकत्रित करने के लिए पुण्य का स्टॉक चाहिए और साधना करने के लिए मन की एकाग्रता चाहिए। क्षमा मांगने में विनम्रता चाहिए। वास्तव में क्षमा उनसे मांगो जिनसे लड़ाई-झगड़ा और अपराध हुआ है। तभी…
Read More
error: Content is protected !!