स्वतंत्रता दिवस पर टाइम बैंक ऑफ इंडिया की अनूठी पहल
उदयपुर, 16 अगस्त। फतेहसागर की पाल, रिमझिम बारिश के मौसम का शानदार साथ और स्वतंत्रता दिवस की खुशनुमा शाम, ऐसे माहौल में टाइम बैंक ऑफ इंडिया उदयपुर चैप्टर के सदस्यों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और उत्साहपूर्ण गतिविधियों के साथ स्वतंत्रता दिवस का विशेष आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में गवर्निंग काउंसिल सदस्य एवं उदयपुर चैप्टर एडमिन एम. के. माथुर ने सभी का स्वागत किया और टाइम बैंक की अवधारणा पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार टाइम बैंक के सदस्य आवश्यकता पड़ने पर एक-दूसरे की मदद करते हैं और उनके अकेलेपन को दूर करने में महत्वपूर्ण…
