अणुव्रत क्रियेटिविटी कॉन्टेस्ट-2025 आयोजित,50 स्कूलों ने लिया भाग
उदयपुर। जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के तत्वाधान में अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा तेरापंथ सभा भवन नाइयों की तलाई में नई पीढ़ी में रचनात्मक और सकारात्मक को प्रोत्साहित करने हेतु राष्ट्रव्यापी अभियान संविधान की धार मर्यादाओं का हो आधार अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टैस्ट 2025 आयोजित किया गया। समिति की प्रणिता तलेसरा ने बताया कि जिसमें जिले के 50 से ज्यादा स्कूलों ने भाग लिया। सभी प्रतियोगिताएं कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में आयोजित की गई। गायन प्रतियोगिता में संविधान की धार जब मर्यादा से मिले प्यार शक्ति मर्यादा और संतुलन जीत के बोल कम रहे गतिमान और बदले युग की धारा विषय पर…
