क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन शुक्रवार को उदयपुर में
उदयपुर, 21 अगस्त। भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर की ओर से होटल जस्टा सत्व रिज़ॉर्ट, सविना, उदयपुर में शुक्रवार को क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन किया जा रहा है। वार्तालाप का उद्देश्य, क्षेत्रीय मीडिया के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर, जिला स्तर पर कार्य कर रहे पत्रकारों को केंद्र सरकार की योजनाओं और सम-सामयिक विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी देना है, ताकि वे अपने प्रचार माध्यम से लोगों को जागरूक कर सकें। पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर की अपर महानिदेशक श्रीमती ऋतु शुक्ला ने बताया कि श्री बाबूलाल खराडी, मंत्री, जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग, राजस्थान सरकार, मुख्य…
