Udaipur News

नवगठित रोटरी क्लब पन्नाधाय की कार्यकारिणी घोषित

नवगठित रोटरी क्लब पन्नाधाय की कार्यकारिणी घोषित

सुरभि खत्री अध्यक्ष,तारिका भानूप्रताप सचिव बनीं उदयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के तहत नवगठित रोटरी क्लब पन्नाधाय की वर्ष 2025-26  कार्यकारिणी घोषित की गई। क्लब संरक्षक भानु प्रताप सिंह धायभाई ने बताया कि रोटरी पन्नाधाय की चार्टर अध्यक्ष के रूप में वर्ष 2025-26 के लिए सुरभि खत्री, चार्टर सचिव के रूप में तारिका भानुप्रताप को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल घोषित किए गए हैं। इनके अतिरिक्त राजेश शर्मा, अशोक पालीवाल, हेमंत धायभाई, हितेन मेहता, कुणाल यादव, कुणाल भटनागर, अनिल खेतान, दीपक पुरस्वानी, दिग्विजय सिंह, पंकज वीरवाल, विपिन जैन, कमल गौर, राजेंद्र कुमावत, पूनम अग्रवाल, राकेश कोठारी, भूपेश भावसार, मीनाक्षी…
Read More
दादाबाड़ी में आज मनेगी संवत्सरी होगाए बारसा सूत्र का वाचन

दादाबाड़ी में आज मनेगी संवत्सरी होगाए बारसा सूत्र का वाचन

उदयपुर। पर्वाधिराज पर्युषण के तहत सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में बुधवार को संवत्सरी पर्व मनाया जाएगा। सुबह पौषध, प्रतिक्रमण करने वाले तपस्वी पहुंचेंगे और साध्वी विरलप्रभा श्रीजी, साध्वी विपुलप्रभा श्रीजी और साध्वी कृतार्थप्रभा श्रीजी की पावन निश्रा में बारसा सूत्र का श्रवण करेंगे। दिन भर भक्ति का दौर चलेगा। तपस्या करने वाले तपस्वियों का बहुमान किया जाएगा। साध्वी विरलप्रभा श्रीजी ने कहा कि बारसा सूत्र प्राकृत भाषा मे है सो समझ में कैसे आएगा। समझने के लिए नहीं है बार सा सूत्र। सिर्फ श्रवण मात्र से ही व्यक्ति का बेड़ा पार हो जाता है। समझने के लिए ये पांच दिन थे।…
Read More
राजस्थान में जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा फोकस

राजस्थान में जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा फोकस

डीजीपी श्री राजीव शर्मा ने डूंगरपुर में ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री की मंशाओं के अनुरूप प्रदेश भर में पुलिसिंग की हो रही सख्त निगरानी जयपुर 25 अगस्त। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिसिंग में पारदर्शिता लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप पुलिस विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है। पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने इसी कड़ी में प्रदेशभर में रेंज-स्तरीय समीक्षा बैठकों की शुरुआत की है। गत सप्ताह भरतपुर में पहली बैठक के बाद सोमवार को उदयपुर रेंज की अहम समीक्षा बैठक डूंगरपुर पुलिस लाइन सभागार में हुई। करीब…
Read More
स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप ने वृद्ध आश्रम में बिखेरी स्वर लहरियां

स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप ने वृद्ध आश्रम में बिखेरी स्वर लहरियां

उदयपुर। स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप के सुर साधकों ने रविवार शाम को सेक्टर 14 स्थित तारा संस्थान के वृद्धाआश्रम में अपनी स्वर लहरियां बिखेर कर 3 घंटे तक लगभग 90 वृद्धजनों का भरपूर मनोरंजन किया स्वरांजलि के संस्थापक विकास स्वर्णकार और सह संस्थापक योगेश उपाध्याय ने बताया कि सेक्टर 14 में वृद्ध आश्रम की जानकारी होने पर उनके द्वारा आश्रम के प्रबंधक श्री सतीश कलाल से संपर्क किया गया और उन्होंने वृद्ध जनों के मनोरंजन हेतु संगीत मय कार्यक्रम प्रस्तुत करने का आग्रह किया, जिसे खुशी-खुशी स्वीकार किया जाकर रविवार को ग्रुप के गायको को आमंत्रित किया गया ग्रुप के कलाकारों…
Read More
स्वस्थ एवं निष्पक्ष लोकतंत्र को मजबूत बनाने में साफ-सुथरी मतदाता सूची का सबसे महत्वपूर्ण स्थान, ऐसी मतदाता सूची से आम मतदाता का विश्वास कमजोर हो सकता है – कचरू लाल चौधरी

स्वस्थ एवं निष्पक्ष लोकतंत्र को मजबूत बनाने में साफ-सुथरी मतदाता सूची का सबसे महत्वपूर्ण स्थान, ऐसी मतदाता सूची से आम मतदाता का विश्वास कमजोर हो सकता है – कचरू लाल चौधरी

निकाय एवं पंचायत चुनाव नजदीक है, ऐसे में मतदाता सूची का गहनता के साथ पुनरीक्षण करवाएं - लाल सिंह झाला साफ सुथरी मतदाता सूची हर मतदाता का अधिकार - डॉ मांगी लाल गरासिया विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 करने के पश्चात भी मतदाता सूची में गड़बड़ी होने लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस द्वारा ज्ञापन दिया गया। उदयपुर। 25 अगस्त। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बडगांव की मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर आज देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कलेक्ट्रेट महोदय को ज्ञापन दिया गया। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव…
Read More
“दूधिया गणेश जी मंदिर में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को विराट भक्ति संध्या”

“दूधिया गणेश जी मंदिर में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को विराट भक्ति संध्या”

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को सायं 07:30 बजे से शहर के अति प्राचीन गणेश मंदिर दूधिया गणेश जी, सज्जन गढ़ रोड, पर विराट भक्ति संध्या का आयोजन श्री दूधिया गणेश जी व्यापार संघ एवं समस्त भक्त जनों की ओर से किया जायेगा। संघ के महामंत्री योगी अशोक जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दूधिया गणेश जी मंदिर पर भव्य सजावट व गणेश जी की प्रतिमा पर विशेष आकर्षक आंगी की जा रही है। वर्ष 2011 से प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा हैं। संघ…
Read More
डॉ. विनय भाणावत का नेल्सन मण्डेला ग्लोबल अवार्ड हेतु चयन

डॉ. विनय भाणावत का नेल्सन मण्डेला ग्लोबल अवार्ड हेतु चयन

उदयपुर, 25 अगस्त। करेंसी मेन के नाम से मशहूर लेकसिटी के डॉ. विनय भाणावत का नेल्सन मण्डेला ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड-2025 के लिए चयन किया गया है। नेल्सन मण्डेला अवार्ड चयन समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि अगले माह सितम्बर में इन्दौर स्थित एसेंटिया लक्जरी होटल में नेशनल ऐंटी हरासमेंट फाउण्डेशन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। डॉ. भाणावत को यह सम्मान कौमी एकता एवं नोटाफिलिस्ट के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हेतु प्रदान किया जाएगा।
Read More
विद्यार्थी परिषद् – पूर्व कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह का हुआ आयोजन

विद्यार्थी परिषद् – पूर्व कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह का हुआ आयोजन

राजस्थान  विधान परिषद् का हुआ मंचन उदयपुर 25 अगस्त / अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 1990 के बेच के पूर्व कार्यकर्ताओं का चित्रकुट नगर स्थित झील वाटर पार्क में 35 वर्ष बाद पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन सचिव गिरिश शर्मा ने बताया कि दिन भर चले समारेाह में अपने पुराने दिनों की यादों को ताजा किया एवं अपने संस्मरणों को साझा किया।  समारोह में 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जो विभिन्न उच्च पदों पर आसीन है। राजस्थान विधान परिषद् का हुआ मंचन:- समारोह में एक राष्ट्र एक चुनाव पर राजस्थान विधान परिषद् मंचन का…
Read More
राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ

नेत्रदान से स्वजन की स्मृतियों को रखा जा सकता है जीवित उदयपुर, 25 अगस्त। महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय उदयपुर के नेत्र रोग विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ सोमवार को हुआ। पखवाड़े के दौरान 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक विविध जागरूकता कार्यक्रम होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में इस्कॉन मन्दिर से आचार्य श्री हरिकृपादास का मार्गदर्शन मिला। उन्होंने तनाव रहित जीवन जीने के तरीके के बारे में बताया। खास तौर चिकित्सा पेशे में तनाव प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अतिरिक्त प्रधानाचार्य प्रथम एवं विभागाध्यक्ष नेत्र रोग विभाग डॉ. विजय गुप्ता ने बताया कि महाराणा भूपाल चिकित्सालय…
Read More
वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना-2025 के लिए ऑनलाइन निकाली लॉटरी

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना-2025 के लिए ऑनलाइन निकाली लॉटरी

उदयपुर से 217 लोग करेंगे हवाई यात्रा, 1809 को रेल से तीर्थ यात्रा का अवसर उदयपुर, 25 अगस्त। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2025 के तहत उदयपुर जिले से प्राप्त आवेदनों के आधार पर सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग कार्यालय में जिला स्तरीय समिति ने ऑनलाइन लॉटरी निकाली। जिला कलक्टर के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलक्टर दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता एवं सदस्य सचिव जिला परिषद सीईओ रिया डाबी की उपस्थिति में लॉटरी प्रक्रिया की गई। जिला उदयपुर के ऑनलाईन प्राप्त कुल आवेदन 5108 (कुल 8418 यात्री) में से जिले के निर्धारित कोटा 2026 यात्रियों…
Read More
error: Content is protected !!