Udaipur News

क्षत्रिय रावत वारी समाज के चुनाव संपन्न दिलीप सिंह रावत बने अध्यक्ष

क्षत्रिय रावत वारी समाज के चुनाव संपन्न दिलीप सिंह रावत बने अध्यक्ष

उदयपुर। क्षत्रिय रावत वारी समाज के चुनाव वारियों की घाटी स्थित समाज भवन में रविवार को संपन्न हुए। अध्यक्षता पूर्व समाज अध्यक्ष सांवरलाल ने की। सुबह 11 बजे शुरू हुई वोटिंग प्रणाली शाम 4 बजे तक जारी रही। चुनाव प्रक्रिया पूर्व अध्यक्ष सांवरलाल वारी, सह प्रभारी- जुगल किशोर रावत, हरीश रावत के निर्देशन में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी एड. जितेंद्र सिंह रावत को बनाया गया। 12 वर्षों बाद हुए चुनाव में समाज के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनाव कुल 10 पदों के लिए हुए। इसमें अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, विधि सलाहकार, सांस्कृतिक मंत्री और प्रचार मंत्री पद…
Read More
दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि धानक्या में डॉ. विप्लवी का सम्मान 25 को

दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि धानक्या में डॉ. विप्लवी का सम्मान 25 को

उदयपुर, 22 सितंबर। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति, जयपुर द्वारा 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि "धानक्या" में आयोजित समारोह में दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकार जीवन पर शोध की पीएचडी कर 'पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय' पुस्तक का लेखन करने वाले, पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी को राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के मुख्यातिथ्य में सम्मानित किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए समिति के सचिव प्रतापभानु सिंह शेखावत ने बताया कि पं. उपाध्याय की 109वीं जयन्ती के अवसर पर "  एकात्ममानववाद से एकात्ममानवदर्शन की विकास यात्रा" विषयक स्मृति व्याख्यान होगा। शेखावत ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के…
Read More
सीए प्रीतम गोस्वामी और पंकज लड्डा ने दिए सफलता और विकास के सूत्र : मुकेश माधवानी

सीए प्रीतम गोस्वामी और पंकज लड्डा ने दिए सफलता और विकास के सूत्र : मुकेश माधवानी

उदयपुर में आयोजित हुआ भव्य बिजनेस ट्रांसफॉर्मेटिव प्रोग्राम उदयपुर :बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की उद्यमशीलता और व्यापार विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से शी-सर्कल इंडिया और बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई )के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 20 सितंबर को अशोका ग्रीन, शोभागपुरा, उदयपुर में  बिजनेस ट्रांसफॉर्मेटिव प्रोग्राम का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर शहर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों उद्यमी, व्यापारी, युवा स्टार्टअप संस्थापक और व्यवसायिक विशेषज्ञ एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन…
Read More
इनरव्हील दीवास द्वारा बच्चों के लिए …..सितारें जमीन पर…. फिल्म का विशेष प्रदर्शन

इनरव्हील दीवास द्वारा बच्चों के लिए …..सितारें जमीन पर…. फिल्म का विशेष प्रदर्शन

उदयपुर। इनरव्हील क्लब दीवास ने साहस आर्ट फाउंडेशन के साथ मिलकर समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए चेतक स्थित थियोसोफिकल सोसाइटी लॉज के बच्चों के लिए प्रोजेक्टर की सहायता से प्रेरणादायी फिल्म “सितारें जमीन पर” का प्रदर्शन किया। फिल्म का बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ आनंद लिया। इस दौरान उन्हें शिक्षा का महत्व, आत्मविश्वास तथा जीवन की कठिनाइयों और कमियों के बावजूद कभी हार न मानकर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिली। दीवास की पूर्वाध्यक्षा नयना जैन ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखा गया। बच्चों…
Read More
दादाबाड़ी में सक्रस्तव महाभिषेक पूजा सम्पन्न

दादाबाड़ी में सक्रस्तव महाभिषेक पूजा सम्पन्न

उदयपुर। सूरजपोल स्थित दादावाड़ी में समवार को चातुर्मास के लिए विराजित साध्वी विरलप्रभा श्रीजी आदि ठाणा 3 की पावन निश्रा में गुरु मंदिर में सक्रस्तव महाभिषेक पूजा हुई। ट्रस्ट अध्यक्ष राज लोढ़ा ने बताया कि श्रावक श्राविकाओं ने मनोयोग से मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया। इस अवसर पर सचिव दलपत दोशी सहित कई समाजजन मौजूद रहे।
Read More
सिक्किम में पर्यावरण सुरक्षा व शून्य अपराध प्रेरणादाई-माथुर’

सिक्किम में पर्यावरण सुरक्षा व शून्य अपराध प्रेरणादाई-माथुर’

उदयपुर। सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने कहा कि सिक्किम के नागरिकों की पर्यावरण के प्रति सुरक्षा व  क्षेत्र में शून्य अपराध देश के प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। यहां पर बच्चों के जन्म पर 108 पौधे लगाने की परंपरा है। माथुर राजभवन में  क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन के नेतृत्व में जैन समाज के सिक्किम प्रवास पर पहुंचे 50 सदस्यीय दल से मुलाकात के दौरान चर्चा कर रहे थे। माथुर ने कहा कि सिक्किम की जनता से बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है, यहां पर पूरी कृषि ऑर्गेनिक है। यातायात स्वयं अनुशासित है।  सिक्किम की…
Read More
अग्रसेन महाराजा के जन्मोत्सव पर पूजन एवं महाआरती सम्पन्न

अग्रसेन महाराजा के जन्मोत्सव पर पूजन एवं महाआरती सम्पन्न

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश एवं जिला इकाई द्वारा आज भगवान श्री अग्रसेन  के जन्मोत्सव के अवसर पर पूजन एवं महा आरती का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि सर्वप्रथम भगवान अग्रसेनजी के चित्र के समक्ष दीप प्रजल्वन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महामंत्री नरेशकुमार अग्रवाल ने बताया कि  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल रहे एवं विशिष्ट अतिथि सेंट्रल जीएसटी के  सहायक कमिश्नर आर. के अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में सरंक्षण जिला सत्यनारायण अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल, एवं महिला…
Read More
रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर उद्यम ने 75 शिक्षकों को सम्मानित

रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर उद्यम ने 75 शिक्षकों को सम्मानित

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर उद्यम ने आज आयोजित एक समारोह में शिक्षा क ेक्षेत्र उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करने वाले 75 शिक्षकों को सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष वैभव शर्मा ने बताया कि सरकारी, निजी और गैर-सरकारी क्षेत्रों के 75 से अधिक शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और अनगिनत छात्रों के भविष्य को आकार देने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा उदयपुर की संयुक्त् निदेशक रंजना कोठारी, डॉ. कैलाश बिजवासी, संस्थापक एवं निदेशक, जतन संस्थान और डॉ. दीपक शर्मा, निदेशक, रॉकवुड्स एवं सीपीएस स्कूल उपस्थित थे। इस…
Read More
पूनम को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

पूनम को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

उदयपुर, 21 सितम्बर। राजस्थान प्रदेश मानवता और समाज सेवा क्षेत्र में 20 वर्षों से सक्रिय उदयपुर की पूनम भदादा को विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग, नई दिल्ली ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी है। यह मांड उपाधि 17 सितंबर को कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली के सभागार में मुख्य अतिथि आचार्य याशी पुनकतोषण डेप्युटी स्पीकर तिब्बतीयन सरकार, श्रीमती अलका सिंह आयोग अध्यक्ष और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा सामाजिक परिवेश में महिलाओं की दोहरी जवाबदेही विषय पर निरन्तर सक्रिय योगदान के लिए प्रदान की गई।
Read More
नवरात्रि में होगा विभिन्न स्थानों पर सुन्दरकाण्ड का पाठ

नवरात्रि में होगा विभिन्न स्थानों पर सुन्दरकाण्ड का पाठ

उदयपुर। जय हनुामन रामचरित मानस समिति ट्रस्ट द्वारा नवरात्रि के दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर सुन्दरकाण्ड पाठ एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जोयगा। समिति के संस्थापक पं. सत्यनारायण चैबीसा ने बताया कि यह पाठ प्रतिदिन संाय 5 से रात्रि 8 बजे तक होगा।
Read More
error: Content is protected !!