मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव गुरूवार को
जिला स्तरीय आयोजन में 703 को मिलेगी नियुक्तियां उदयपुर, 24 सितम्बर। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव अंतर्गत राज्य व्यापी कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में बांसवाड़ा में आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन किया जायेगा। आयोजन के जिला नोडल प्रभारी पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेश जैन ने बताया कि जिला स्तरीय आयोजन सुखाड़िया रंगमंच, नगर निगम प्रांगण पर दोपहर 12.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। विभिन्न कमेठियों का गठन कर विभागवार जिम्मेदारियां आवंटित कर…
