एमपीयूएटी बना कम्युनिटी रेडियो स्टेशन आरम्भ करने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय
उदयपुर, 09 अक्टूबर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्वयं का कम्युनिटी रेडियो स्टेशन आरम्भ करने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। प्रसार शिक्षा निदेशालय परिसर में करीब ढाई वर्ष में बनकर तैयार हुए रेडियो स्टेशन का लोकार्पण कुलगुरू डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने किया। आमजन एमपीयूएटी प्रताप रेडियो 90.4 एफ.एम. पर प्रतिदिन प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों को सुन सकेंगे। कम्युनिटी रेडियो पर खासकर उदयपुर जिले के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों के लिए किसानोपयोगी कार्यक्रम, फसलों में कीड़ा-बीमारी की जानकारी व उपाय, पशुपालन, उद्यानिकी, शूकर पालन, खेती-बाड़ी के साथ-साथ मनोरंजन, शिक्षा, समाजोत्थान से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। इस…
