Udaipur News

‘सहकारिता बेहतर विश्व के निर्माण में सहायक हो‘- नमित मेहता

‘सहकारिता बेहतर विश्व के निर्माण में सहायक हो‘- नमित मेहता

दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 70वीं वार्षिक साधारण सभा उदयपुर, 11 अक्टूबर। दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैक लि. के प्रशासक एवं जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में शनिवार को राजस्थान कृषि महाविद्यालय सभागार, उदयपुर में बैंक की वार्षिक साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रशासक एवं जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि वर्ष 2025 में अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष मना रहे हैं जिसकी थीम ‘सहकारिता एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती है‘ रखी गयी है। अतः हम सब मिलकर सहकारिता के इस उद्देश्य को साकार करें एवं सहकार से समृद्धि की भावना…
Read More
राज्य में प्रत्येक व्यक्ति को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाच्च प्राथमिकता- खराड़ी

राज्य में प्रत्येक व्यक्ति को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाच्च प्राथमिकता- खराड़ी

खेरवाड़ा में राजस्थान का पहला केएमसी लॉउज का हुआ लोकार्पण उदयपुर, 11 अक्टूबर। राज्य के जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने शनिवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राजस्थान के पहले केएमसी लाउंज का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन देते हुए खराडी ने कहा कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वाच्च प्राथमिकता है तथा इस हेतु राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। राजस्थान के इस पहले कंगारू मदर केयर लाउंज का जिला कलेक्टर नमित मेहता एवं जिला परिषद की…
Read More
राज्यपाल श्री बागड़े पहुंचे उदयपुर, अधिकारियों ने की अगवानी

राज्यपाल श्री बागड़े पहुंचे उदयपुर, अधिकारियों ने की अगवानी

उदयपुर, 11 अक्टूबर। राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े अपने दो दिवसीय उदयपुर प्रवास के तहत शनिवार शाम को उदयपुर पहुंचे। राज्यपाल श्री बागड़े के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचने पर जिला कलक्टर नमित मेहता, पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, गोविन्द गुरू जनजाति विश्वविद्यालय बांसवाड़ा के कुलगुरू केशवसिंह ठाकुर, जर्नादन राय नागर विश्वविद्यालय के कुलगुरू एसएस सारंगदेवोत, एमपीयुटी के पूर्व कुलगुरू डॉ अजीतकुमार कर्नाटक आदि ने उनकी अगवानी की। श्री बागड़े सड़क मार्ग द्वारा सर्किट हाउस पहुंचे। यहां संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने उनका स्वागत किया। श्री बागड़े ने संभागीय आयुक्त से चर्चा की।…
Read More
अखिल भारतीय साहित्य परिषद वाल्मिकी जयंती पर किया प्रतिभाओं का सम्मान

अखिल भारतीय साहित्य परिषद वाल्मिकी जयंती पर किया प्रतिभाओं का सम्मान

नवलखा महल में हुए कार्यक्रम में लघु नाटक "समरसता का प्रकाश" मंचित उदयपुर, 11 अक्टूबर। यह अंग्रेजों की दास्तान का समय था। देश में असमानता, अस्पृश्यता, भेदभाव का बोलबाला था। ऐसे समय में स्वामी दयानंद सरस्वती समाज में फैली जड़ता को मिटाने का प्रयास करते हैं आर्य समाज की स्थापना कर देश में एक नई क्रांति की लहर पैदा करते हैं। देखते ही देखते समाज में समानता का भाव संचारित होने लगता है। यह दृश्य था स्वामी दयानंद सरस्वती पर आधारित लघु नाटक "समरसता का प्रकाश" के मंचन का। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में गुलाब बाग स्थित…
Read More
उदयपुर लेकसिटी राउण्ड टेबल का दो दिवसीय द्वितीय ओटो एक्सपो शुरू

उदयपुर लेकसिटी राउण्ड टेबल का दो दिवसीय द्वितीय ओटो एक्सपो शुरू

ग्राहकों ने ली गाड़ियों के नये फीचर्स जानकारी,स्टालधारकांं में पहले ही दिन उत्साह दिखा उदयपुर। उदयपुर लेकसिटी राउण्ड टेबल 206 की ओर से फिल्ड क्लब में आज से दो दिवसीय द्वितीय मेगा ऑटो एक्स्पो प्रारम्भ हुआ। एक्सपो का जिला कलेक्टर नमित मेहता ने फीता काटकर उद्घाटन किया। पहले ही दिन टू व फॉर व्हीलर की कुल 10 गाड़ियों की बुकिंग हुई। इससे स्टालधारकों में अति उत्साह देखने को मिला। इस अवसर मेहता ने कहा कि एक ही छत के नीचे फॉर,टू व्हीलर एवं ईवी गाड़ियों की जानकारी आमजन को मिलें, इससे अच्छा स्थान और कोई नहीं हो सकता है। आज…
Read More
उदयपुर में प्रशासन से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद टूरिरस्ट बस ऑप़रेटरों की प्रस्तावित हड़ताल़ स्थगित

उदयपुर में प्रशासन से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद टूरिरस्ट बस ऑप़रेटरों की प्रस्तावित हड़ताल़ स्थगित

उदयपुर। उदयपुर टूरिस्ट बस सर्विस सोसाइटी ने आज आईजी गौरव श्रीवास्तव के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं जिस पर उनसे मिलें सकारात्मक आश्वासन के बाद टूरिस्ट बस ऑपरेटरों की 14 व 15 अक्टूबर की दो दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी गई है। सोसायटी अध्यक्ष मदन मेनारिया ने बताया कि आईजी गौरव श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि पर्यटन से जुड़ी गाड़ियों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं आने दी जायेगी ट्राफिक व्यवस्था को देखते हुए संतुलित समाधान निकाला जायेगा। इसके बाद जिला प्रशासन एवं ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के साथ हुई विस्तृत बैठक में शहर की ट्रैवल और टूरिस्ट…
Read More
उदयपुर को रंगों में लपेटता सामूहिक सृजन का उत्सव

उदयपुर को रंगों में लपेटता सामूहिक सृजन का उत्सव

रविवार बनेगा उत्साह, सृजन और मुस्कानों का संगम अब उदयपुरवासियों से आह्वान — आइए, देखें ‘रंगत–रास्ता री...’ उदयपुर, 12 अक्टूबर। विश्व वास्तुकला दिवस पर आरंभ हुआ उदयपुर का अद्भुत कला उत्सव ‘रंगत–रास्ता री...’ अब अपने उत्कर्ष पर है। पिछले छ: दिनों में जो हुआ, वह केवल रंगों का खेल नहीं था — वह था एक शहर का अपने लोगों के साथ मिलकर स्वयं को नया रूप देने का उत्सव। रविवार को इस उत्सव का सातवां दिन है और इस दिन उदयपुरवासियों से आह्वान है कि वे आएं और 'रंगत रास्ता री' को प्रत्यक्ष देखें। आरटीओ अंडरपास, जो अब तक महज़…
Read More
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन 

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन 

हर परिवार की शोभा है नारी ..... उदयपुर 11 अक्टुबर / राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता यूजीसी के संयुक्त सचिव प्रो. जी.एस. चैहान ने कहा कि “समाज सेवा तभी सार्थक है जब उसमें महिलाओं और बालिकाओं की समान भागीदारी हो।” उन्होंने कहा कि बालिकाएँ केवल परिवार की नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। नारी सशक्तिकरण कोई नारा नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशील चेतना का प्रतीक है, जो भारत को समावेशी और प्रगतिशील दिशा देता है। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो.…
Read More
बारडोई सिपला और बिहू नृत्य ने बढ़ाई रंगत

बारडोई सिपला और बिहू नृत्य ने बढ़ाई रंगत

‘ऑक्टेव 2025’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मिला उत्स्फूर्त प्रतिसाद उदयपुर / नागपुर, 10 अक्टूबर। पूर्वोत्तर भारत के आठों राज्यों की संस्कृति पूरे देश में अपनी अनोखी पहचान और विशिष्टता रखती है। इन राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा, वीरतापूर्ण लोकनृत्य और त्यौहारों के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले नृत्य रूपों के माध्यम से ‘ऑक्टेव फेस्टिवल’ के दूसरे दिन पूर्वोत्तर भारत के लोकजीवन की झलक प्रस्तुत की गई। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर तथा दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘नॉर्थ ईस्ट ऑक्टेव 2025’ फेस्टिवल का आयोजन दक्षिण मध्य…
Read More
कैट विमेन विंग द्वारा करवा चौथ एवं बिजनेस विजिट का भव्य आयोजन

कैट विमेन विंग द्वारा करवा चौथ एवं बिजनेस विजिट का भव्य आयोजन

- ‘भारतीय सामान हमारा स्वाभिमान’ के नारे को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया - लाल पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी पहुंचीं सदस्याएं, पेश की सांस्कृतिक सभ्यता की मिसाल उदयपुर, 11 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय संस्था कैट विमेन विंग की ओर से आज 16वीं बिजनेस विजिट का भव्य आयोजन स्वर्णा सिल्वर पर किया गया। यह आयोजन करवा चौथ सेलिब्रेशन एवं सेक्रेटरी जनरल प्रवीन खंडेलवाल के जन्मदिन समारोह के साथ अत्यंत शानदार एवं यादगार तरीके से संपन्न हुआ। कैट विमेन विंग उदयपुर की अध्यक्षा एवं मेवाड़ रीजन इंचार्ज विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने बताया कि कार्यक्रम का शानदार संचालन स्वर्णा सिल्वर की डायरेक्टर एवं कैट विमेन…
Read More
error: Content is protected !!