Udaipur News

शहर युवा छापाचित्र कलाकार नैना सोमानी दिल्ली में पुरस्कृत

शहर युवा छापाचित्र कलाकार नैना सोमानी दिल्ली में पुरस्कृत

उदयपुर। शहर की युवा कलाकार नैना सोमानी के छापाचित्र “फिश लाइट डिनर“ को 34वीं रवि जैन मेमोरियल फाउंडेशन अवॉर्ड्स, न्यू दिल्ली” की और से द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। धूमिमल गैलरी में प्रदर्शित की गई इस प्रदर्शनी में वुडकट तकनीक में बनाए गए दो छापा चित्र ’फिश लाइट डिनर” एवं “लक्ज़री नेवर डाइज़, एपैरेंटली” को प्रदर्शित किया गया गया। 39.32 इंच एवं 45.29 इंच में बने यह छापा चित्र को 10-11 रंगों की लेयर में बनाया गया है। यह प्रदर्शनी 29 सितंबर 2025 से 14 अक्टूबर 2025 तक प्रदर्शित रही। जिसमें नैना ने प्रिंटमेकिंग के प्रति गहरे प्रेम को दर्शाया…
Read More
तीन दिवसीय क्लिनिकल ट्रायल वर्कशॉप का सफल समापन

तीन दिवसीय क्लिनिकल ट्रायल वर्कशॉप का सफल समापन

चिकित्सकों को मिली क्लिनिकल ट्रायल की वैज्ञानिक, नैतिक एवं नियामक पहलुओं की गहन जानकारी उदयपुर, 16 अक्टूबर। आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमडीआरयू) की ओर से तीन दिवसीय क्लिनिकल ट्रायल वर्कशॉप आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सकों एवं शोधकर्ताओं को क्लिनिकल ट्रायल के वैज्ञानिक, नैतिक एवं नियामक पहलुओं की गहराई से जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला का शुभारंभ आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. विपिन माथुर के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर दत्ता मेघे उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (डीएमआईएचईआर), वर्धा से आमंत्रित प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने बतौर फैकल्टी सदस्य भाग लिया। साथ…
Read More
पुलिस जवाबदेही समिति अध्यक्ष की जनसुनवाई शुक्रवार को

पुलिस जवाबदेही समिति अध्यक्ष की जनसुनवाई शुक्रवार को

उदयपुर, 16 अक्टूबर। राजस्थान राज्य पुलिस जवाबदेही समिति के अध्यक्ष एच.आर. कुडी शुक्रवार को उदयपुर में जनसुनवाई करेंगे। श्री कुड़ी गुरूवार देर शाम राजसमन्द से उदयपुर पहुंचे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में रहा। अगले दिन शुक्रवार को श्री कुड़ी उदयपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण के साथ राज्य स्तरीय पुलिस जवाबदेही समिति के समक्ष लम्बित प्रकरणों की समीक्षा एवं जनसुनवाई करेंगे। इसके पश्चात् प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करेंगे। श्री कुड़ी 18 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे सड़क मार्ग द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। ’विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन चालू उदयपुर, 16 अक्टूबर। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2025…
Read More
होटल कजरी में 110 किलोवॉट सोलर प्लांट का उद्घाटन

होटल कजरी में 110 किलोवॉट सोलर प्लांट का उद्घाटन

आरटीडीसी की हरित पहल उदयपुर, 15 अक्टूबर। प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) ने ऊर्जा दक्षता और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। आरटीडीसी के अध्यक्ष एवं प्रमुख शासन सचिव पर्यटन श्री राजेश यादव तथा पर्यटन आयुक्त एवं प्रबंध निदेशक आरटीडीसी श्रीमती रुक्मणि रियार नेबुधवार को होटल कजरी, उदयपुर का दौरा कर 110 किलोवॉट क्षमता वाले नवीन सोलर प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया। प्रारंभ में दोनों अधिकारियों के कजरी पहुंचने पर महाप्रबंधक कमलेश कुमार वर्मा सहित स्टाफ…
Read More
एसडीएम लतिका पालीवाल ने कविता में रात्रि चौपाल आयोजित कि ग्रामवासियों ने प्रमुख मांगों को अवगत कराया

एसडीएम लतिका पालीवाल ने कविता में रात्रि चौपाल आयोजित कि ग्रामवासियों ने प्रमुख मांगों को अवगत कराया

उदयपुर, 15 अक्टूबर। कविता गांव में आयोजित रात्रि चौपाल जनसुनवाई और सहभागितापूर्ण प्रशासन का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनी। एसडीएम लतिका पालीवाल के नेतृत्व में आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने एक साथ मिलकर गांव की प्रमुख आवश्यकताओं पर चर्चा की और ठोस समाधानों की दिशा में कदम उठाए। सरपंच कविता और प्रशासक लोकेश ने ग्रामवासियों की प्रमुख मांगों को सामने रखा। इनमें हाईवे पर रोशनी की व्यवस्था, सड़क संपर्क में सुधार, तथा महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय और स्नानागार के निर्माण की मांग प्रमुख रही। एसडीएम पालीवाल ने इन सभी मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई का…
Read More
एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन

एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन

उदयपुर, 16 अक्टूबर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के नेतृत्व में राजस्थान दिव्यांग कर्मचारी संघ ने एक दिन का सांकेतिक धरना प्रदर्शन सिविल लाइन फाटक स्थित विशेष योग्यजन भवन जयपुर पर किया। जिसको महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह चौधरी, अध्यक्ष दयानन्द सोनी, विपिन प्रकाश शर्मा, योगेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया और निदेशक विशेषयोग्यजन आईएएस केशरलाल मीना को ज्ञापन भी सौंपा। धरना प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक चला और तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा से वार्ता सचिवालय ले जाकर करवाई गई और उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया। मांग पत्र के मुख्य मुद्दों में 4 प्रतिशत नोशनल आधार…
Read More
हिरणमगरी अग्रवाल समाज की पहल, समाज के हर घर पहुंचेगी अग्रसेनजी की तस्वीर

हिरणमगरी अग्रवाल समाज की पहल, समाज के हर घर पहुंचेगी अग्रसेनजी की तस्वीर

उदयपुर। हिरणमगरी अग्रवाल समाज समिति पहली बार एक नई पहल कर रही है। हर अग्रजन के घर में महाराज अग्रसेनजी बिराजे इस भाव से अपने सदस्यों को घर-घर जाकर अग्रसेनजी की तस्वीर पहुंचाई जा रही है। समाज के अध्यक्ष रविन्द्र अग्रवाल ने बताया कि तस्वीर का प्रथम पूजन बोहरा गणेश जी के मंदिर में कोषाध्यक्ष सतीश अग्रवाल, कमेटी सदस्य शिवप्रकाश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सचिव उमेश अग्रवाल व विपिन गोयल आदि समाजजनों की उपस्तिथि में हुआ। कमेटी द्वारा घर-घर जाकर अग्रसेनजी की तस्वीर वितरण का कार्य चालू कर दिया गया है।
Read More
उदयपुर में 17 अक्टूबर को होगा ‘बीसीआई कनेक्ट’ कार्यक्रम :  मुकेश माधवानी

उदयपुर में 17 अक्टूबर को होगा ‘बीसीआई कनेक्ट’ कार्यक्रम :  मुकेश माधवानी

व्यापार जगत को मिलेगा पॉवर ऑफ परपज पर मार्गदर्शन :सुनील लढ़ा उदयपुर। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की व्यापार और प्रोफेशनल्स के बीच विचारों के आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) की ओर से 17 अक्टूबर को शहर में 'बीसीआई कनेक्ट' का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य विषय 'पॉवर ऑफ परपज' (उद्देश्य की शक्ति) रखा गया है। यह कार्यक्रम व्यापारिक समुदाय को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहाँ अनुभव, सोच और स्पष्ट उद्देश्य मिलकर विकास को नई दिशा और ऊर्जा देंगे। यह आयोजन बीसीआई, रामी रॉयल रिसॉर्ट एंड स्पा…
Read More
डबल सुपर ओवर में हल्दीघाटी योद्धाज़ ने हराया मेवाड़ लीजेंड्स को

डबल सुपर ओवर में हल्दीघाटी योद्धाज़ ने हराया मेवाड़ लीजेंड्स को

फतह फाल्कन और पिछोला पैंथर्स ने जीते आने मैच उदयपुर। उदयपुर प्रीमियर लीग सीजन-2 के तहत खेले गए रोमांचक मैच में हुए डबल सुपर ओवर के बाद हल्दीघाटी योद्धाज़ ने मेवाड़ लीजेंड्स को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेवाड़ लीजेंड्स ने निर्धारित ओवर्स में 138 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हल्दीघाटी योद्धाज़ निर्धारित ओवर्स में 138 रन ही बना पाई और मैच सुपर ओवर में चला गया। पहले सुपर ओवर में दोनों टीम्स ने 15 रन बनाए और मैच दूसरे सुपर ओवर में गया जहां मेवाड़ लीजेंड्स 1 रन पर आउट हो गई और हल्दीघाटी योद्धा ने पहली…
Read More
एएसजी आई हॉस्पिटल ने दिवाली पहल शुरू कीः 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में पटाखों से संबंधित आंख की चोटों के लिए 10 दिवसीय निःशुल्क परामर्श और सर्जरी होगी

एएसजी आई हॉस्पिटल ने दिवाली पहल शुरू कीः 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में पटाखों से संबंधित आंख की चोटों के लिए 10 दिवसीय निःशुल्क परामर्श और सर्जरी होगी

उदयपुर। एएसजी आई हॉस्पिटल ने 15 अक्टॅबर से 24 अक्टूबर तक 10 दिवसीय निःशुल्क सर्जरी एवं परामर्श शिविर मध्ुाबन स्थित हॉस्पीटल में आयोजित किया जा रहा है। एएसजी आई हॉस्पीटल ने दृष्टि स्वास्थ्य में “ओनली द बेस्ट” के प्रति प्रतिबद्ध एक प्रमुख नेत्र देखभाल संस्थान है। जो दीपावली सीजन के लिए अपनी विशेष पहल की घोषणा की है। दीपावली के दौरान पटाखों से संबंधित दुर्घटनाओं के बढ़ते जोखिम को ध्यान में रखते हुए, अस्पताल 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में आंख की चोटों के लिए निःशुल्क परामर्श और आवश्यक सर्जरी की की जायेगी। यह सेवा 15 से 24…
Read More
error: Content is protected !!