डीजीपी राजीव शर्मा खुद दौड़े पुलिसकर्मियों के साथ — जयपुर में गूंजा एकता का संदेश
एक भारत, श्रेष्ठ भारत का आह्वान: जयपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ (राष्ट्रीय एकता दौड़) में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव शर्मा स्वयं पुलिसकर्मियों और नागरिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर दौड़े। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी, विद्यार्थी और आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। दौड़ के दौरान हर ओर देशभक्ति और एकता का उत्साह नजर आया। गांधी सर्किल से प्रारंभ होकर बिड़ला मंदिर, रामबाग और अंबेडकर…
