Udaipur News

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स – जूडो के तीसरे दिन खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन चढ़ा परवान, स्वर्ण पदकों के लिए हुए कड़े मुकाबले

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स – जूडो के तीसरे दिन खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन चढ़ा परवान, स्वर्ण पदकों के लिए हुए कड़े मुकाबले

बीच वॉलीबॉल और कायकिंग-केनोइंग स्थलों पर तैयारियाँ पूर्ण, शुक्रवार से बीच वॉलीबॉल का रोमांच उदयपुर, 27 नवम्बर। लेकसिटी में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर स्टेडियम में आयोजित हो रही जूडो प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन गुरुवार को रोमांच चरम पर रहा। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों के लिए कड़ी टक्कर दी। शाम को संपन्न हुए फाइनल मुकाबलों में दिल्ली यूनिवर्सिटी, एम.डी., जी.एन.डी., पी.यू.पी. सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए। जूडो में स्वर्ण के लिए जोरदार उठापटक : 90 किग्रा पुरुष वर्ग में दिल्ली…
Read More
विप्रा मेहता वियतनाम में आयोजित मिस कॉस्मो इंटरनेशनल 2025 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

विप्रा मेहता वियतनाम में आयोजित मिस कॉस्मो इंटरनेशनल 2025 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

- विप्रा ने मिस दिवा कॉस्मो 2024 का खिताब जीत कर देश एवं शहर का नाम रोशन किया था उदयपुर, 27 नवम्बर। शहर में जन्मी 22 साल की मॉडल और अभिनेत्री विप्रा मेहता वियतनाम में होने वाले मिस कॉस्मो इंटरनेशनल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बुधवार को मुंबई से वियतनाम रवाना हुई । इस प्रतिस्पर्धा में लगभग 80 देशों से मॉडल्स भाग ले रही है, जिसका फाइनल 20 दिसम्बर को आयोजित होगा । एयरपोर्ट पर रवाना होने से पहले विप्रा ने कहा कि मैं बड़े सम्मान से सम्पूर्ण देशवासियों का धन्यवाद देती हूँ । यह क्षण वास्तव…
Read More
प्रमोद कुमार सुथार ने संभाली उदयपुर संभाग के शिक्षा उपनिदेशक की जिम्मेदारी

प्रमोद कुमार सुथार ने संभाली उदयपुर संभाग के शिक्षा उपनिदेशक की जिम्मेदारी

फतहनगर। हाल ही  मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से पदोन्नति हुए प्रमोद कुमार सुथार ने गुरुवार को उदयपुर संभाग के शिक्षा उपनिदेशक की जिम्मेदारी संभाली। कार्य ग्रहण के समय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी- उदयपुर प्रतिभा गुप्ता, सहायक निदेशक चंद्र कुमार जावरिया एवं अनिल गुप्ता, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सुखवाल एवं ललित बुनकर,  संस्थापन अधिकारी हरिश पालीवाल, नरेश चौबीसा, तनसुख औझा, रैवा शंकर आमेटा, जमादार राजु भाई, विरेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह झाला, राजेन्द्र सिंह सारंगदेवत, चंद्र शेखर चौधरी, प्रधानाचार्य भानसिंह राव, राजेन्द्र सिंह दलावत, शक्ति सिंह राव उपस्थित रहे। ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा…
Read More
77वें तीन दिवसीय उर्से हजरत गंज शहीदा बाबा का आगाज शुक्रवार से

77वें तीन दिवसीय उर्से हजरत गंज शहीदा बाबा का आगाज शुक्रवार से

उदयपुर। शहर के अम्बावगढ पहाड़ी स्थित दरगाह हजरत गंज शहीदा बाबा के तीन दिवसीय 77वें उर्स का आगाज 28 नवम्बर शुक्रवार को दरगाह परिसर में परचम कुशाई की रस्म के साथ होगा।        दरगाह कमेटी के सदर गुलाम मोइनुद्दीन कादरी राजा भाई की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें हजरत गंज शाहिदा बाबा के तीन दिवसीय उर्स को लेकर तैयारियां का जायजा लिया गया व कमेटी मेंबरान को जिम्मेदारियां सौंपी गई ताकि उर्स में शिरकत करने वाले अकीदतमंद लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। इस अवसर पर दरगाह मस्जिद के इमाम मौलाना बाबुल…
Read More
सरदार पटेल की 150वीं जयंती: उदयपुर के विपुल वैष्णव ‘यमुना प्रवाह यात्रा’ में कर रहे जिले का प्रतिनिधित्व 

सरदार पटेल की 150वीं जयंती: उदयपुर के विपुल वैष्णव ‘यमुना प्रवाह यात्रा’ में कर रहे जिले का प्रतिनिधित्व 

उदयपुर. लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की और से 'सरदार@150 यूनिटी मार्च' अभियान के तहत देशभर में चार दिशाओं से एकता यात्राएं निकाली जा रही हैं। इनमें राजस्थान से गुजरने वाली 'यमुना प्रवाह यात्रा' में उदयपुर जिले के युवा विपुल वैष्णव का चयन हुआ है, जो गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक इस ऐतिहासिक यात्रा में भाग लेंगे। विपुल वैष्णव,  इस यात्रा के माध्यम से जिले की युवा शक्ति को राष्ट्रीय मंच पर ले जा रहे हैं।' यात्रा का शुभारंभ 26 नवंबर को जयपुर के अमर…
Read More
साधना और धर्माचरण ही मोक्ष का वास्तविक माध्यम :  आचार्य महाश्रमण

साधना और धर्माचरण ही मोक्ष का वास्तविक माध्यम :  आचार्य महाश्रमण

-  आचार्य महाश्रमण ने लम्बे-लम्बे डग भरते हुए राजसमंद जिले में किया मंगल प्रवेश - राज्यपाल कटारिया करेंगे 30 नवम्बर को आचार्य महाश्रमण के दर्शन - आचार्य महाश्रमण का आज का प्रवास इग्निस ग्रेनाइट बिलोंता में उदयपुर, 27 नवम्बर। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण अपनी धवल वाहिनी के साथ त्याग, शौर्य, और बलिदान की वीर वसुंधरा  मेवाड़ में अहिंसा यात्रा के माध्यम से नशामुक्ति , नैतिकता और सद्भावना का संदेश देते हुए विभिन्न क्षेत्रों का विचरण करते हुए धर्म प्रभावना कर रहे है। श्री मेवाड़ जैन श्वेताम्बर तेरापंथी कांफ्रेंस के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि आचार्य महाश्रमण…
Read More
सुखधाम के वरिष्ठ जनों के साथ सजेगी सिन्धी सँगीत की मंडली

सुखधाम के वरिष्ठ जनों के साथ सजेगी सिन्धी सँगीत की मंडली

उदयपुर: श्री झूलेलाल भवन शक्ति नगर, उदयपुर में रविवार 7 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली "सिन्धी सँगीत की महफ़िल" के पोस्टर का विमोचन पूर्व राज्य मंत्री व राजस्थान सिन्धी संगत तथा पूज्य जैकबआबाद सिन्धी पंचायत, उदयपुर के अध्यक्ष हरीश राजानी तथा सुरों की मण्डली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक रमेश दतवानी ने  बताया कि इस अवसर पर पूज्य जैकबआबाद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर गुर्रानी, उपाध्यक्ष सुरेश चावला, पूज्य सिन्धी साहिती पंचायत के उपाध्यक्ष कमलेश राजानी ,पूज्य जैकबआबाद पंचायत के कार्यकारिणी सदस्य गोपाल मेहता,मनोहरलाल मुखिया व सुरों की मण्डली की मीडिया प्रभारी लक्ष्मी आसवानी,…
Read More
नारायण सेवा संस्थान के ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल का वास्तु पूजन, उद्घाटन की तैयारियाँ तेज

नारायण सेवा संस्थान के ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल का वास्तु पूजन, उद्घाटन की तैयारियाँ तेज

उदयपुर, 27 नवम्बर। नारायण सेवा संस्थान द्वारा माली कॉलोनी स्थित ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल का वैदिक रीति-रिवाजों एवं दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ भव्य वास्तु पूजन गुरुवार को सम्पन्न हुआ। समारोह में वातावरण मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा, जहाँ 21 पंडितों के दल ने पूजा-विधि को पूर्ण करवाया। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल एवं धर्मपत्नी वंदना अग्रवाल ने विधिवत नवग्रह एवं वास्तु यज्ञ की रस्में अदा कीं। वास्तु पूजन के इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि जनजाति मंत्री बाबू लाल खराड़ी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक तारा चंद जैन, राज्यसभा सांसद चुन्नी लाल गरासिया, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, वल्लभनगर की…
Read More
आदिवासियों को धर्मान्तरित करने का षडयंत्र, बीएपी के रोत व इनके नेता झारखंड में आदिवासियों को बरगला रहे: सनी टोप्पो उरांव

आदिवासियों को धर्मान्तरित करने का षडयंत्र, बीएपी के रोत व इनके नेता झारखंड में आदिवासियों को बरगला रहे: सनी टोप्पो उरांव

-आदिवासियों को जगाने निकले झारखंड के आदिवासी युवा सनी टोप्पो उरांव तथा विकास उरांव पहुंचे उदयपुर -बीएपी के राजकुमार रोत व इनके नेताओं पर षडयंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया उदयपुर। झारखंड में आदिवासियों का धर्मान्तरण करवाने वाली मिशनरियों और उनके एजेंटों के खिलाफ संघर्षरत झारखंड के राष्ट्रीय आदिवासी सामाजिक युवा कार्यकर्ता सनी टोप्पो उरांव तथा विकास उरांव ने कहा कि आदिवासियों को ईसाई बनाने का बहुत बडा षडयंत्र झारखंड सहित देश के अन्य हिस्सों में चल रहा है। राजस्थान की बीएपी पार्टी के नेता राजकुमार रोत पर भी आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि रोत व इनके नेता…
Read More
जयपुर व्यापार महासंघ और बीसीआई जयपुर का स्वदेशी एवं जीएसटी रिफॉर्म पर सफल आयोजन

जयपुर व्यापार महासंघ और बीसीआई जयपुर का स्वदेशी एवं जीएसटी रिफॉर्म पर सफल आयोजन

जयपुर। स्वदेशी और जीएसटी रिफॉर्म पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जयपुर व्यापार महासंघ और बिजनेस सर्कल इंडिया जयपुर(बीसीआई) द्वारा होटल लिविंग, सुभाष नगर, जयपुर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जयपुर एवं आसपास क्षेत्रों के बड़ी संख्या में व्यापारी, महिला उद्यमी, उद्योगपति तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के अध्यक्ष श्री सुनील सिंघी रहे, जिन्होंने स्वदेशी अपनाने, स्टार्टअप और लघु उद्योगों को प्रोत्साहन तथा जीएसटी सुधारों के माध्यम से व्यापार सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा…
Read More
error: Content is protected !!