Udaipur News

सूचना केंद्र भ्रमण से रोमांचित हुए नौनिहाल

सूचना केंद्र भ्रमण से रोमांचित हुए नौनिहाल

द जूनियर स्टडी विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया पुस्तकालय एवं वाचनालय का अवलोकन धरोहर के रूप में संरक्षित हो रहे समाचार पत्र उदयपुर, 08 दिसंबर। विद्यार्थियों में अध्ययन, ज्ञान एवं पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से प्रेरणादायक एक्सपोजर ट्रिप के तहत सोमवार को शहर के अम्बावगढ़ क्षेत्र स्थित द जूनियर स्टडी विद्यालय का दल सूचना केन्द्र पहुंचा। विद्यालय के कक्षा एक में अध्ययनरत नौनिहालों को सहेली मार्ग चेतक सर्कल स्थित सूचना केंद्र पुस्तकालय एवं वाचनालय का अवलोकन करवाया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक एवं सूचना केंद्र प्रभारी अधिकारी गौरीकांत शर्मा ने बताया कि विद्यालय दल…
Read More
राजस्थान लेक्रोज टीम का लगातार दूसरे वर्ष फेडरेशन कप पर दोहरा कब्जा

राजस्थान लेक्रोज टीम का लगातार दूसरे वर्ष फेडरेशन कप पर दोहरा कब्जा

उदयपुर, 8 दिसम्बर। कटरा,जम्मू में संपन्न हुई द्वितीय लेक्रोज फेडरेशन कप में पिछली विजेता राजस्थान के खिलाड़ियों ने महिला व पुरुष दोनों वर्गों में अपनी कड़ी मेहनत, उत्कृष्ट कौशल, टीम भावना से सामंजस्य पूर्ण खेल का प्रदर्शन कर अपने खिताबों की रक्षा कर फिर से दोहरा कब्जा जमाया। राजस्थान ने पुरुष वर्ग के फाइनल में गुजरात को एवं महिला वर्ग में हरियाणा को पराजित कर अपनी सफलता की निरंतरता बनाए रखा। पुरुष वर्ग फाइनल से पूर्व लीग मैचों के पश्चात में राजस्थान ने क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़, सेमीफाइनल में आंध्र प्रदेश को पराजित किया। वहीं महिला वर्ग में क्वार्टर फाइनल…
Read More
यूरिया की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 9 लाइसेंस निलंबित, 732 बैग जब्त

यूरिया की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 9 लाइसेंस निलंबित, 732 बैग जब्त

उदयपुर संभाग में कंट्रोल रूम स्थापित, किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी उदयपुर, 08 दिसंबर। उदयपुर संभाग में यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। संभाग के उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूम्बर एवं प्रतापगढ़ जिलों में अब तक 9 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं, जबकि 732 बैग यूरिया जब्त किए गए हैं। तीन मामलों में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) श्री निरंजन सिंह राठौड़ ने बताया कि यूरिया की कालाबाजारी, काल्पनिक कमी व अनियमित वितरण की रोकथाम हेतु संभाग एवं जिला स्तर…
Read More
भारत को विश्वगुरू बनाने की आधारशिला है नई शिक्षा नीति 2020 – देवनानी

भारत को विश्वगुरू बनाने की आधारशिला है नई शिक्षा नीति 2020 – देवनानी

क्रियान्वयन में शिक्षक, शैक्षणेत्तर कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों की है महती भूमिका शैक्षणैतर कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सेमिनार के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि के तौर पर कहा देवनानी ने उदयपुर, 8 दिसम्बर। नई शिक्षा नीति 2020 ऐसी जीवंत दृष्टि है जो राष्ट्र के विकास का प्राण है। यह सिर्फ काजगी दस्तावेज नहीं है बल्कि भारत को विश्व गुरू बनाने की आधारशिला है। इससे ऐसी नई पीढ़ी तैयार होगी जो राष्ट्र प्रथम की अवधारणा से ओतप्रोत होगी। विधासभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय शैक्षणैतर कर्मचारी संघ की ओकर से आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सेमिनार में नई…
Read More
समर्पण ध्यानयोग संस्कार एवं लाइफ मैनेजमेंट शिविर का आयोजन

समर्पण ध्यानयोग संस्कार एवं लाइफ मैनेजमेंट शिविर का आयोजन

- 3000 विद्यार्थी, शिक्षकों, डॉक्टर एवं शिविरार्थियों ने भाग लिया उदयपुर। हिमालयन समर्पण ध्यानयोग संस्कार एवं लाइफ मैनेजमेंट का ऑनलाइन कार्यक्रम राजस्थान के उदयपुर सहित विभिन्न जिलों के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक राजश्री इस 45 मिनट के कार्यक्रम में गूगल मीट और यूट्यूब के माध्यम से 25 विभिन्न स्थानों पर लगभग 3000 विद्यार्थी एवं शिक्षकों सहित कई डॉक्टर और शिविरार्थियों ने भाग लिया । कार्यक्रम में ध्यानयोग के लाभ, चक्रों की जानकारी और उन्हें प्रबल करने के उपाय, भूमि माता की प्रार्थना विधि और उसके महत्व, गुरु मां की प्रेरक कहानी, तथा स्वामी जी की ऑडियो…
Read More
द्वितीय विशाल अठ्ठम(तेला)तप आराधना पौष दशम उत्सव 12 से

द्वितीय विशाल अठ्ठम(तेला)तप आराधना पौष दशम उत्सव 12 से

उदयपुर। नाकोड़ा पूर्णिमा मंडल उदयपुर द्वारा द्वितीय विशाल अठ्ठम(तेला)तप आराधना पौष दशम उत्सव 12 दिसंबर से उदयपुर की तप त्याग की धन्य धरा पर न्यू नवरत्न काॅम्पलेक्स स्थित जीरावला पार्श्वनाथ मंदिर प्रांगण में होने जा रहा है। जिसमें संयोजक नितिन नागौरी और गौरव जावरिया के नेतृत्व में विभिन्न समितियों का गठन कर आयोजन को सुंदर बनाने हेतु तैयारिया प्रारम्भ कर दी गई है। नितिन नागौरी ने बताया कि प्रथम दिन पूज्य संतो का प्रवेश व तप पूर्व धारणा कार्यक्रम रहेगा। दूसरे दिन आराधकों के उपवास के साथ विभिन्न धार्मिक क्रियाएं परम पूज्य पन्यास प्रवर निराग रत्न विजय एवं साध्वी भगवंत…
Read More
डी.पी.एस. उदयपुर, गीता प्रश्नोत्तरी में प्रथम

डी.पी.एस. उदयपुर, गीता प्रश्नोत्तरी में प्रथम

उदयपुर। एस.के.बी. ग्लोबल स्कूल, बलीचा में अन्तर्विद्यालय गीता प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई  जिसमें डी.पी.एस. उदयपुर की कक्षा 8 वी की छात्रा लघीमा अग्रवाल और वीहा मुन्दडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन चार राउण्ड में हुआ। प्रथम राउण्ड में बहुविकल्पात्मक प्रश्नों की लिखित परीक्षा हुई। दूसरे राउण्ड में गीता श्लोकांे का वाचन व सरलार्थ कराया गया। तीसरे राउण्ड में विभूती योग से संबंधित प्रश्न पुछे गए। तीनो राउण्ड में श्रेष्ठ पाँच विद्यालयों की टीमों का अन्तिम चोथा राउण्ड हुआ जिसमें त्वरित प्रश्नोंत्तर किए गए। जिसमें डी.पी.एस. उदयपुर की छात्राओं ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त…
Read More
नवनिर्मित अतिथि निवास का लोकार्पण 10 को

नवनिर्मित अतिथि निवास का लोकार्पण 10 को

उदयपुर। उदयपुर मार्बल एसोसिएशन द्वारा मार्बल चैम्बर परिसर में एक बहुउपयोगी एवं भव्य अतिथि निवास का निर्माण किया गया है। जिसका 10 दिसंबर बुधवार को प्रातः 11 बजे लोकार्पण किया जाएगा। इसमें प्रशासनिक व राजनीतिक अतिथियों के साथ ही मार्बल एसोसिएशन के सभी वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहेंगे। नवनिर्मित अतिथि भवन का लोकार्पण श्रीमती कनक धींग एवं उनके पुत्र द्वारा किया जाएगा।
Read More
उदयपुर की सुश्री लवी जैन ने दिगम्बर जैन समाज की प्रथम महिला पायलट बननें का गौरव हासिल किया

उदयपुर की सुश्री लवी जैन ने दिगम्बर जैन समाज की प्रथम महिला पायलट बननें का गौरव हासिल किया

उदयपुर। दिगम्बर जैन समाज उदयपुर के पीयूष सुनिता जैन की पुत्री 22 वर्षीय सुश्री लवी जैन ने केंद्रीय सरकार के उपक्रम इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी, रायबरेली से प्रशिक्षण प्राप्त कर पायलट बननें का गौरव हासिल किया। श्री दशा हुमड़ दिगंबर जैन समाज, उदयपुर के समाज प्रमुख अशोक शाह ने बताया कि समाज के निवर्तमान महामंत्री अमृतलाल बोहरा की सुपौत्री लवी जैन ने भारतवर्षीय दिगंबर जैन हुमड समाज की प्रथम महिला पायलट बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है। इससे समाज गौरवान्वित हुआ है तथा हम नारी शक्ति की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Read More
विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर 13 को

विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर 13 को

उदयपुर। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 13 दिसम्बर को विजन फाउण्डेशन ट्रस्ट डाॅ. कोठारी आई हाॅस्पीटल  एवं रोटरी क्लब आॅफ उदयपुर के तत्वावधान में तेरापंथ भवन, बिजोलिया हाउस, नाईयों की तलाइ में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डाॅ. अनिल कोठारी ने बताया कि इस शिविर में होने वाले सभी कार्य जैसे ऑपरेशन, आवास, भोजन व  दवाईयों की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी जिसमें उदयपुर तथा आस-पास के क्षेत्रों के रोगी लाभान्वित होंगे। क्लब अध्यक्ष दीपक मेहता ने बताया कि 13 दिसम्बर को जांच व भर्ती तथा 14 दिसम्बर को ऑपरेशन कर इन्ट्रा ऑक्यूलर लैन्स प्रत्यारोपित…
Read More
error: Content is protected !!