सुशासन का संकल्प: समय पर भर्ती,पेपर लीक पर पूर्ण विराम राजस्थान सरकार के 2 वर्ष की उपलब्धियां : राठौड़
उदयपुर दिनांक 15 दिसम्बर, राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भामाशाह सर्कल हाथीपोल पर सभा का आयोजन हुआ। उक्त कथन के साथ कृत संकल्प-राज्य सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर 15 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत भामाशाह सर्कल हाथी पोल चौराहे पर सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष,राजस्थान राजेंद्र सिंह राठौड़ व संगठन प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम उपस्थित थे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयपुर शहर भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ द्वारा की गई। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि…
