Udaipur News

उदयपुर विकास प्राधिकरण ने 42 पट्टे दिए, 50 नाम स्थानांतरण किए

उदयपुर विकास प्राधिकरण ने 42 पट्टे दिए, 50 नाम स्थानांतरण किए

शहरी समस्या समाधान सेवा शिविर- 2025 उदयपुर, 17 दिसंबर। राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित हो रहे शहरी समस्या समाधान सेवा शिविर- 2025 के तहत उदयपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में गुरूवार को कैंप आयोजित कर आमजन को राहत प्रदान की गई। यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि कैंप के दौरान 42 पट्टे, 22 फ्री होल्ड पट्टे, 6 भवन मानचित्र प्रकरण, 50 नाम स्थानांतरण, 1 आवंटन पत्र, 1 अन्य प्रकरण का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर यूडीए सचिव हेमेन्द्र नागर, यूडीए के समस्त जोन उपायुक्त, तहसीलदार, वरिष्ठ नगर नियोजक उपस्थित रहे। यूडीए सचिव…
Read More
सक्सेना कायस्थ मतिमान सभा समिति द्वारा राजकीय विद्यालय में 135 स्वेटरों का वितरण

सक्सेना कायस्थ मतिमान सभा समिति द्वारा राजकीय विद्यालय में 135 स्वेटरों का वितरण

उदयपुर, 13 दिसंबर 2025, सक्सेना कायस्थ मतिमान सभा समिति, उदयपुर द्वारा समाजसेवा की अपनी निरंतर परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 135 स्वेटरों का वितरण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जुड़ कुराबड़ में अध्ययनरत बच्चों को किया गया। यह विद्यालय उदयपुर से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित है, जहाँ समिति के सदस्यों ने पहुँचकर यह सेवा-कार्य संपन्न किया। उक्त विद्यालय में वर्तमान में 135 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं। स्वेटर वितरण कार्यक्रम विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती बिंदु झंवर के सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्री बद्रीलाल, अध्यापक ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए स्वेटर वितरण कार्य में सहयोग किया। यह कार्यक्रम बाबू…
Read More
वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय मरू रत्न पुरस्कारों’ की घोषणा

वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय मरू रत्न पुरस्कारों’ की घोषणा

उदयपुर के संदीप राठौड़ एवं डॉ. डॉली मोगरा को लाइफ टाइम मरू रत्न सम्मान जोधपुर। मरु पर्यावरण संरक्षण संस्थान (डेको), जोधपुर द्वारा प्रतिवर्ष पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को प्रदान किए जाने वाले वर्ष 2025 के राजस्थान के प्रतिष्ठित 'राष्ट्रीय मरू रत्न पुरस्कारों’ की घोषणा कर दी गई है। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. एस.एल. हर्ष ने बताया कि चयन समिति की अनुशंसा पर इस वर्ष उदयपुर के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर एवं पर्यावरण प्रेमी संदीप राठौड़ तथा डॉ.डॉली मोगरा, प्रभारी विभागाध्यक्ष, फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइनिंग विभाग, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर को ‘लाइफ टाइम…
Read More
रावल तहसीलदार पद पर पदोन्नत, जिला कलक्टर ने किया सम्मान

रावल तहसीलदार पद पर पदोन्नत, जिला कलक्टर ने किया सम्मान

उदयपुर, 17 दिसम्बर। जिला कलक्टर कार्यालय की राजस्व शाखा के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पद पर कार्यरत श्री जितेश रावल की तहसीलदार पद पर पदोन्नति हुई। इस पर जिला कलक्टर नमित मेहता ने श्री रावल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान रेवेन्यू कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह चुंडावत भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी श्री रावल को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की।
Read More
डॉ गाँधी को “राजपुताना शिरोमणि सम्मान”

डॉ गाँधी को “राजपुताना शिरोमणि सम्मान”

उदयपुर |दिनांक 17 दिसंबर 2025 | अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ में आयोजित हुआ | इस अधिवेशन में देश के विभिन्न हिस्सों से 700 से अधिक प्रतिनिधियो ने भाग लिया, जिनमें शिक्षक, व्यवसायी, उद्योगपति, अधिवक्ता, और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए । अधिवेशन के मुख्य अतिथि पूर्व गवर्नर राजस्थान कलराज मिश्र , परिवहन मंत्री  दया शंकर सिंह एवं  मेजर ध्यानचंद रहे  विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन सिंह चौहान, सदस्य विधान परिषद एवं  सत्येंद्र कुमार बड़ी, सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग, लखनऊ भी उपस्थित रहें। अधिवेशन के दौरान, 21 व्यक्तियों को राजपूत शिरोमणि सम्मान…
Read More
संसद में बोले सांसद डॉ रावत: देश में केवल चार प्रतिशत बीमा, नए विधेयक से सबका बीमा सबकी रक्षा होगी

संसद में बोले सांसद डॉ रावत: देश में केवल चार प्रतिशत बीमा, नए विधेयक से सबका बीमा सबकी रक्षा होगी

-जीवन बीमा में पूरी दुनिया में हम 10वें नम्बर पर हैं और गैर जीवन बीमा में 15वें नम्बर पर -विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं तो हमारी अपनी पोजिशन भी बहुत तेजी से इस क्षेत्र में बढ़नी चाहिए उदयपुर। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने संसद में पारित सबका बीमा सबकी रक्षा विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें सुरक्षा भी है, गारंटी भी है और कांट्रेक्ट भी है तथा इससे ज्यादा भरोसा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में बीमा केवल चार परसेंट है, जो बहुत कम है। जीवन बीमा में पूरी दुनिया में हम 10वें नम्बर पर…
Read More
आचार्य भिक्षु त्रि- जन्मशताब्दी के अवसर पर उदयपुर में बिराजित साधु संतों को समर्पित किया भिक्षु साहित्य

आचार्य भिक्षु त्रि- जन्मशताब्दी के अवसर पर उदयपुर में बिराजित साधु संतों को समर्पित किया भिक्षु साहित्य

- आचार्य भिक्षु की जन्मस्थली कंटालिया में महाश्रमण के स्वागत में उमड़ा श्रद्धा व आस्था का सैलाब - आचार्य भिक्षु त्रि-जन्म शताब्दी का महाचरण सम्पन्न होगा कंटालिया में उदयपुर, 17 दिसम्बर। तेरापंथ धर्मसंघ के आध्य प्रवर्तक आचार्य भिक्षु के त्रि-जन्मशताब्दी के महाचरण को आयोजन करने आचार्य महाश्रणम की धवल सेना जन्मस्थली कंटालिया पहुंची। जहां आचार्य के स्वागत में श्रद्धा एवं आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर आचार्य मंगल प्रेरणा देते हुए बताया कि एक शिशु जन्म लेकर जब महान बन जाता है तो उसके जन्म स्थान का गौरव बढ़ जाता है। इसी क्रम में भिक्षु के जन्म…
Read More
अब गुजरात में भी मिलेगा आयुष्मान का लाभ, राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत

अब गुजरात में भी मिलेगा आयुष्मान का लाभ, राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत

प्रतापगढ़। राजस्थान के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ता था, जिससे उन्हें भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने गुजरात के मान्यता प्राप्त अस्पतालों में भी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कैशलेस एवं ‘आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी’ के तहत नि:शुल्क उपचार की सुविधा लागू कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। यह नई व्यवस्था 15 दिसंबर से प्रभावी हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा ने बताया कि राजस्थान का कोई भी आयुष्मान…
Read More
ईडी मोदी-शाह के पिंजरे में कैद, कर रहे दुरुपयोग, नेशनल हेराल्ड मामले में सत्य की जीत, तानाशाही को तमाचा – रघुवीर सिंह मीणा

ईडी मोदी-शाह के पिंजरे में कैद, कर रहे दुरुपयोग, नेशनल हेराल्ड मामले में सत्य की जीत, तानाशाही को तमाचा – रघुवीर सिंह मीणा

मोदी सरकार की बदले की राजनीति आज देश के सामने बेनकाब हुई - फतह सिंह राठौड़ ईडी एवं अन्य संवैधानिक संस्थाओ के दुरूपयोग एवं मनरेगा का नाम परिवर्तन कर योजना को कमजोर करने के कुप्रयास के विरोध में उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन। उदयपुर। 17 दिसंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से मोदी,शाह सरकार द्वारा ईडी व अन्य संवैधानिक संस्थानों के दुरूपयोग एवं मनरेगा का नाम परिवर्तन कर योजना को कमजोर करने के कुप्रयास के विरोध में जिलाधीश…
Read More
बिज़नेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) चार्टर चैप्टर की कार्यकारिणी का विस्तार

बिज़नेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) चार्टर चैप्टर की कार्यकारिणी का विस्तार

अमृता बोकड़िया को सचिव एवं रीना गोस्वामी को बनाया गया कोषाध्यक्ष उदयपुर।बिज़नेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) चार्टर  चैप्टर की संगठनात्मक मजबूती को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। संस्थापक एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि यह विस्तार चार्टर चैप्टर के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह करीर के नेतृत्व में किया गया है। ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर आरिफ़ शेख ने बताया कि चैप्टर की नई कार्यकारिणी का कार्यकाल जनवरी माह से प्रभावी रहेगा। नए उत्तरदायित्वों के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा परिणामोन्मुखी बनाया जाएगा। अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह करीर ने बताया कि कार्यकारिणी…
Read More
error: Content is protected !!