फैशन की दुनिया में एआई, एआई की मदद से डिजाइनर बना रहे है मॉडल, वेदर की तरह फैशन का फोरकास्ट – प्रो. जीएचएस प्रसाद
उदयपुर। फैशन इंडस्ट्री में हर सीजन के हिसाब से बदलाव होता है। इसमें वेदर फोरकास्ट की तरह आजकल फैशन फोरकास्ट के लिए पूरे साल रिसर्च वर्क होता है। इसके लिए निफ्ट में विज़ननेक्स्ट की टीम काम कर रही है। दो साल पहले ही तय हो जाता है कि आने वाले समय में फैशन में किस कलर का ट्रेंड रहेगा। इसमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) के एलुमिनाई की पहल सबसे ज्यादा रहती है। ये देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले इवेंट में फैशन के नए ट्रेंड्स के बारे में लोगों को एजुकेट करते है। इससे डिजाइनरों और फैशन…
