देश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उदयपुर आगमन पर मुकेश दाधीच का भव्य स्वागत
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के पश्चात शनिवार 27 दिसम्बर 2025 को प्रथम बार उदयपुर आगमन हुआ। उनके उदयपुर सिटी स्टेशन पहुँचने पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.अलका मूंदड़ा, जिला मंत्री अशोक शर्मा मण्डल अध्यक्ष मुकेश जोशी अमृत मेनारिया मण्डल महामंत्री गजेन्द्र अग्रवाल लालू राम डांगी मण्डल उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा सुशील मुंदडा सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात दोपहर प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच भारतीय जनता पार्टी कार्यालय,पटेल सर्कल पहुँचे,जहाँ जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका पगड़ी व उपरना…
