जैन सोशल ग्रुप ‘मेन’ उदयपुर का 29वां चार्टर दिवस कार्यक्रम संपन्न
उदयपुर | मुख्य अतिथि अरुण मांडोत (अध्यक्ष, मेवाड़ रीजन उदयपुर), आर.सी. मेहता (उपाध्यक्ष, JSGIF) एवं विशिष्ट अतिथि पारस ढेलावत (चेयरमैन इलेक्ट) के सान्निध्य में जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर का 29वां चार्टर दिवस मनोरंजन कार्यक्रम के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम सभी सदस्यों का तिलक लगा, टोफी देकर स्वागत किया गया। इसके बाद हास्य योगा, सामूहिक नवकार मंत्र जाप, श्रीमती रमा सचेती एवं ललिता बाबेल द्वारा ग्रुप प्रार्थना तथा डॉ. प्रमिला जैन द्वारा फेडरेशन सूत्र वाचन किया गया। संचालिका श्रीमती उषा दक ने मुख्य अतिथि अरुण मांडोत (अध्यक्ष, मेवाड़ रीजन), आर.सी. मेहता…
