विदेशी पर्यटकों ने लगाए राजस्थानी नृत्य संगीत की धुन पर ठुमके
अमृता हाट मेला मेले में अब तक 8.48 लाख की बिक्री उदयपुर, 21 फरवरी। अमृता हाट मेला के अंतर्गत आयोजित अमृता प्रीमियम लीग में चौथे दिन उत्साह, खेल भावना और सांस्कृतिक रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में पहुंचे विदेशी पर्यटक राजस्थान के प्रसिद्ध कालबेलिया, घूमर नृत्य की धुनों पर ठुमके लगाते नजर आए, जिससे वातावरण पूरी तरह लोक रंग में रंग गया। खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। चम्मच रेस प्रतियोगिता में यामा कंवर प्रथम हेमलता त्रिवेदी द्वितीय एवं गीता कुमारी तृतीय स्थान पर रही। कुर्सी रेस प्रतियोगिता में…
