बेणेश्वर में मुख्यमंत्री ने लैक्रोज खिलाड़ियों से की मुलाकात
उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं उदयपुर, 16 मार्च। डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम प्रवास के दौरान मुख्यमंत्र श्री भजनलाल शर्मा ने लैक्रोज खेल से जुड़े खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनके प्रशिक्षण, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने मुख्यमंत्री को राजस्थान की लैक्रोज टीम की उपलब्धियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ अनुशासन और टीम…
