Udaipur News

श्री चौधरी एवं श्री नथवानी को मिली नाथद्वारा मंदिर मण्डल में सदस्यता

श्री चौधरी एवं श्री नथवानी को मिली नाथद्वारा मंदिर मण्डल में सदस्यता

जयपुर, 13 दिसंबर। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर नाथद्वारा मंदिर मंडल में सदस्यों की नियुक्ति की है। देवस्थान विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि नाथद्वारा मंदिर अधिनियम 1959 द्वारा शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार ने महाराष्ट्र से श्री समीर चौधरी एवं गुजरात से श्री धनराज नथवानी को नाथद्वारा मंदिर मंडल के सदस्य के रूप में  तीन वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया है।
Read More
वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत 7वीं ट्रेन हुई रवाना, तिरुपति के दर्शन कर सकेंगे 1 हजार से ज्यादा वरिष्ठजन

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत 7वीं ट्रेन हुई रवाना, तिरुपति के दर्शन कर सकेंगे 1 हजार से ज्यादा वरिष्ठजन

जयपुर, 13 दिसंबर। प्रदेश की लोकप्रिय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत 7वीं ट्रेन मंगलवार को जयपुर से तिरुपति के लिए रवाना हुई। एक हजार से ज्यादा यात्री इस ट्रेन के जरिए निःशुल्क तिरुपति तीर्थस्थल का भ्रमण करेंगे। देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने सभी तीर्थ यात्रियों की सुखद यात्रा के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि देवस्थान विभाग द्वारा बुजुर्ग यात्रियों की आरामदायक यात्रा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। पूर्व में गई 6 ट्रेनों से आए यात्रियों से भी फीडबैक लेकर भी व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। श्रीमती रावत ने बताया कि 7वीं ट्रेन में 745 यात्री जयपुर से रवाना हुए, जबकि 75 सवाईमाधोपुर…
Read More
मुख्य न्यायाधिपति ने किया ’इंटीग्रेटेड साफ्टवेयर सोल्युशन विद ई-प्रिजन’ प्रोग्राम ई-लॉन्च · ऎसा करने वाला राज. उच्च न्यायालय देश का प्रथम उच्च न्यायालय बना

मुख्य न्यायाधिपति ने किया ’इंटीग्रेटेड साफ्टवेयर सोल्युशन विद ई-प्रिजन’ प्रोग्राम ई-लॉन्च · ऎसा करने वाला राज. उच्च न्यायालय देश का प्रथम उच्च न्यायालय बना

जयपुर, 13 दिसम्बर। राजस्थान उच्च न्यायालय बेंच जयपुर के सभागार में मुख्य न्यायाधीश श्री पंकज मित्थल ने मंगलवार को ’’इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर सोल्युशन विद ई-प्रिजन’’ प्रोग्राम को ई-लॉन्च किया। इससे न्यायालय के प्रकरणों से जुडे़ विचाराधीन बंदियों की सभी सूचना जेल प्रशासन के ई-प्रिजन सॉफ्टवेयर से प्राप्त की जा सकेगी। स्टियरिंग कमेटी के अध्यक्ष न्यायाधीश श्री अरूण भंसाली के मार्गदर्शन में राजस्थान उच्च न्यायालय की तकनीकी टीम ने अल्प अवधि में ही उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायपालिका के समस्त न्यायालयों के लिए इस प्रोग्राम का निर्माण किया गया है। ई-लाँचिंग कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश ने बताया कि ऎसा करने वाला राजस्थान उच्च न्यायालय पूरे…
Read More
हिमाचल के कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ उदयपुर की अदालत से वारंट जारी

हिमाचल के कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ उदयपुर की अदालत से वारंट जारी

14 दिसम्बर बुधवार को अदालत में पेश होना होगा उदयपुर, संवाद सूत्र। हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक एवं बुशहर—शिमला राजघराने के सदस्य विक्रमादित्य सिंह, उनकी मां प्रतिभा सिंह, बहन अपराजिता तथा बहनोई अंगद सिंह के खिलाफ घरेलु हिंसा के मामले में उदयपुर की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। सभी आरोपितों को 14 दिसम्बर बुधवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट—2 के समक्ष पेश होना होगा। मिली जानकारी के अनुसार मेवाड़ की आमेट रियासत की राजकुमारी सुदर्शना सिंह चूण्डावत ने अपने पति विक्रमादित्य सिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता सिंह तथा बहनोई अंगद सिंह के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट की…
Read More
दी उदयपुर अरबन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के संचालक मंडल चुनाव संपन्न

दी उदयपुर अरबन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के संचालक मंडल चुनाव संपन्न

12 में से 6 संचालक चुनाव के ज़रिये जबकि 6 संचालक निर्विरोध निर्वाचित उदयपुर 13 दिसंबर 2022। दाऊदी बोहरा रिफॉर्मिस्ट द्वारा स्थापित दी उदयपुर अरबन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के संचालक मंडल का चयन आज पूर्ण हो गया। जिनमे में 6 संचालको का निर्विरोध निर्वाचन पूर्व में ही हो चूका था।  जबकि 6 संचालक सदस्यों का चयन चुनाव द्वारा करवाया गया। उदयपुर 13 दिसंबर 2022। दाऊदी बोहरा रिफॉर्मिस्ट द्वारा स्थापित दी उदयपुर अरबन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के संचालक मंडल का चयन आज पूर्ण हो गया। जिनमे में 6 संचालको का निर्विरोध निर्वाचन पूर्व में ही हो चूका था।  जबकि…
Read More
स्कूलों में नीति शास्त्र एवं मूल्यों की शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरतर- श्रद्धा मुड़िया

स्कूलों में नीति शास्त्र एवं मूल्यों की शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरतर- श्रद्धा मुड़िया

उदयपुर. 13 दिसंबर। सशक्त महिलाएँ महिलाओं को सशक्त बनाती विषय पर कार्तिक बाजोरिया ने श्रद्धा मुड़िया के साथ वर्चुअली चर्चा की। श्रद्धा मुड़िया ने कश्ती फाउंडेशन को लेकर  चर्चा की। श्रद्धा मुड़िया ने बताया कि कश्ती फाउंडेशन का नाम उनकी खुद की सोच का नतीजा है। श्रद्धा मुड़िया का मानना है कि ऐसा जरूरी नहीं है कि सबकी मदद करने के लिए मुझे व्यक्तिगत तौर पर उन तक पहुंचना होगा, अगर मैं खुद हर जरूरतमंद व्यक्ति तक नहीं पहुंच सकूं तो उस तक कश्ती पहुंचेगी। यही सोचकर कश्ती फाउंडेशन का नाम रखा गया। कश्ती फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में काम…
Read More
रूस की तान्या कारपोवा ने उदयपुर में खेजड़ी के पेड़ से की शादी

रूस की तान्या कारपोवा ने उदयपुर में खेजड़ी के पेड़ से की शादी

ज्योतिषीय मान्यता के चलते मंगल दोष निवारण के लिए आगरा के पंडित की सलाह पर की शादी -सुभाष शर्मा उदयपुर। ज्योतिष को लेकर भारत वर्ष में ही नहीं, विदेशी लोगों में भी गहरी आस्था है। तभी रूस की तान्या कारपोवा ने आगरा के पंडित की सलाह पर उदयपुर में खेजड़ी के पेड़ से शादी की रस्म पूरी की। 28 वर्षीया कारपोवा अपनी शादी को लेकर उत्सुक है लेकिन हर बार किसी ना किसी कारणों से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। कारपोवा की शादी करवाने वाले पंडित हेमंत सुखवाल बताते हैं कि गत 7 दिसम्बर को उन्होंने तान्या की…
Read More
प्रधानमंत्री मोदी की सभा में झगड़ने वाले राजस्थान पुलिस के उप अधीक्षक और इंस्पेक्टर निलंबित

प्रधानमंत्री मोदी की सभा में झगड़ने वाले राजस्थान पुलिस के उप अधीक्षक और इंस्पेक्टर निलंबित

उदयपुर के पुलिस महानिरीक्षक की की रिपोर्ट पर डीजीपी ने निलंबन आदेश जारी किए उदयपुर, संवाद सूत्र। बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम पर पिछले महीने आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दौरान आपस में झगड़ने वाले राजस्थान पुलिस के उप अधीक्षक तथा एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया। पुलिस मुख्यालय ने मामले में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए। इस मामले में उदयपुर के पुलिस महानिरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजी थी। मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर के अभय कमांड सेंटर पर तैनात उप अधीक्षक विवेक सिंह राव तथा बांसवाड़ा जिले…
Read More
अब कुंभलगढ़ देखने आओगे को रात में दिखेगा बहुरंगी, सुनने को मिलेगी शौर्य गाथा

अब कुंभलगढ़ देखने आओगे को रात में दिखेगा बहुरंगी, सुनने को मिलेगी शौर्य गाथा

तीन सौ से अधिक रंगबिरंगी लाइटों से चमकेगा दुर्ग -महेंद्र ओरड़िया भीलवाड़ा। राजस्थान ही नहीं, देश के प्रसिद्ध किलों में शुमार कुंभलगढ़ दुर्ग को देखने के लिए आने वाले पर्यटकों को अब मेवाड़ के महाराणा की ना केवल शौर्य गाथा सुनने को मिलेगी, बल्कि रात में दुर्ग की बहुरंगी छटा भी दिखाई देगी। दुर्ग को विभिन्न तरह की रंगीन लाइटों से दिखाने के लिए तीन सौ से ज्यादा ऐसी लाइटें लगाई गई हैं, जो कई किलोमीटर दूर से दिखेगी।
Read More
हम सरकार की आंख, नाक और कान किन्तु अखरती है संसाधनों की कमी- मीणा

हम सरकार की आंख, नाक और कान किन्तु अखरती है संसाधनों की कमी- मीणा

अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य पन्नालाल मीणा कहते हैं हमारी इच्छा योग्य लोगों को मिले ज्यादा से ज्यादा फायदा उदयपुर। राजस्थान अनुसूचित जनजाति आयोग का काम के सदस्य पन्नालाल मीणा का कहना है कि आयोग अनुसूचित जाति के लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है। आयोग की नजर अनुसूचित जनजाति योजनाओं पर रहती है ताकि किसी तरह की वित्तीय अनियमितताएं नहीं हो पाए और ज्यादा से ज्यादा योग्य लोग फायदा उठा पाएं। संसाधनों की कमी अवश्य अखरती है जिसके चलते हम उस गतिशीलता के साथ काम नहीं कर पाते। राज्य…
Read More
error: Content is protected !!