Udaipur News

सुरजपोल थाना क्षेत्र हुई फायरिंग का वांछित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

सुरजपोल थाना क्षेत्र हुई फायरिंग का वांछित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर। शहर के सविना थानान्तर्गत गत 24 नवम्बर 22 को प्रार्थी इमरान मोहम्मद पिता रईस मोहम्मद निवासी सराडा, रिसाला मोहल्ला वर्मा काॅलोनी सेक्टर 9 सविना, उदयपुर पर जान से मारने कि नियत से फायर किये गये थे। वगैरा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण में पूर्व में अभियुक्त हिदायत खान, अनीश बक्ष, शाजिद उर्फ टोनी, ईजहार उर्फ सेठु व इमाम उल हक को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा ने त्वरित कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये थे। जिस पर ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व…
Read More
अनिंद्रा है कई बीमारियों का कारण- डॉ मिक़दाद हुसैन बोहरा

अनिंद्रा है कई बीमारियों का कारण- डॉ मिक़दाद हुसैन बोहरा

कनाडा की टोरंटो यूनिवर्सिटी मे कार्यरत अनिन्द्रा रोग विशेषज्ञ डॉ मिक़दाद हुसैन बोहरा का व्याख्यान उदयपुर 16 दिसंबर 2022 । एक स्वस्थ मनुष्य को लेनी चाहिए 7-8 घंटे निन्द्रा, ऐसी ही नींद से संबंधित कई जानकारी का पिटारा खोला कनाडा की टोरंटो यूनिवर्सिटी मे कार्यरत अनिन्द्रा रोग विशेषज्ञ रवींद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के अलुमनी डॉ मिक्दाद हुसैन बोहरा ने। आज आरएनटी मेडिकल कॉलेज के सभागार में नींद के ऊपर डॉ मिक़दाद हुसैन बोहरा का एक व्याख्यान आयोजित हुआ जिसमे प्राचार्य व नियंत्रक डॉ लाखन पोसवाल ने बताया कि रविंद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के 6 डिकेड समारोह के अंतर्गत…
Read More
जिले में चॉकलेट थोक विक्रेता फर्माे का किया गया निरीक्षण, दी गयी सख्त हिदायत

जिले में चॉकलेट थोक विक्रेता फर्माे का किया गया निरीक्षण, दी गयी सख्त हिदायत

उदयपुर 16 दिसंबर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशानुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने मय दल उदयपुर शहर के थोक विक्रेता एवं सेमी थोक विक्रेताओं से वार्तालाप की। एफएसओ ने बताया कि जो भी चॉकलेट बेचने का कार्य करते हैं उनकी सघन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कृषि मण्डी क्षेत्र, नाड़ा खाड़ा क्षेत्र, खटीकवाड़ा हाथीपोल क्षैत्र में चॉकलेट बेचने वालो के यहां जांच की गई। कहीं भी चिल्ली मिल्ली कैण्डी नहीं पायी गई और निरीक्षण के दौरान सभी विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई कि विदेशी चॉकलेट या खाद्य सामग्री खरीदने से पहले…
Read More
कांकरफला स्कूल में गर्म कपड़े वितरित किए

कांकरफला स्कूल में गर्म कपड़े वितरित किए

उदयपुर, 16 दिसंबर। आपणो जैन परिवार, उदयपुर यूनिट ने शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांकरफला में 62 बच्चों को गर्म कपड़े और 103 बच्चों को बिस्किट वितरित किए। प्राध्यापक निर्मल कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष ललित कुमार चौधरी, सदस्य राजमल तेजावत चांदमल तेजावत, सुभाष तेजावत मौजूद थे।
Read More
नागौर से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक निकले साइकिल यात्रा पर

नागौर से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक निकले साइकिल यात्रा पर

उदयपुर पहुँचने पर कलेक्टर, एसपी और मेवाड़ ने किया अभिनंदन पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पप्पू चौधरी ने शुरू की साइकिल यात्रा उदयपुर 16 दिसंबर। कहते हैं व्यक्ति में जुनून हो तो वह क्या नहीं कर सकता। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए राजस्थान के नागौर से 1 सितंबर को सायकलिस्ट पप्पू चौधरी ने माउंट एवरेस्ट तक की यात्रा शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि पहले वे राजस्थान के समस्त जिलों तक साइकिल पर पहुँच रहे हैं एवं राजस्थान यात्रा पूर्ण होने के बाद वे अपने गृह जिले नागौर से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक साइकिल यात्रा…
Read More
18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में उदयपुर का तोरणद्वार

18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में उदयपुर का तोरणद्वार

राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर की छटा बिखेरने में कामयाब रहेगा - जिला कलक्टर उदयपुर, 16 दिसंबर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली की ओर से आगामी 4 से 10 जनवरी 2023 निंबली ब्राह्मण रोहट, पाली में आयोजित होने जा रही 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के लिए राजस्थान के तोरण द्वार का अवलोकन जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। सुरेंद्र कुमार पाण्डे सी.ओ.स्काउट ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा के बिंदु संख्या 44 की अनुपालना में 66 वर्षों के बाद यह आयोजन राजस्थान में हो रहा है। इससे पहले 1956 मे जयपुर…
Read More
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी आज उदयपुर में

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी आज उदयपुर में

उदयपुर, 16 दिसंबर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी 17 दिसम्बर को प्रातः 10.20 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहंुचेंगे। उदयपुर शहर में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर डॉ. जोशी दोपहर एक बजे मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में नए भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे यहां ‘संसदीय लोकतंत्र की चुनौतियां’ विषय पर आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप मंे भाग लेंगे। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि डॉ. जोशी सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम कर 18 दिसंबर को प्रातः 9.30 बजे नाथद्वारा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर 19 दिसंबर…
Read More
पीएफ विभाग का निधि आपके निकट शिविर 10 जनवरी को

पीएफ विभाग का निधि आपके निकट शिविर 10 जनवरी को

उदयपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के भविष्य निधि सदस्यों, पेंशनरों एवं नियोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं के निवारण एवं नवीनतम बदलावों की जानकारी के लिए आगामी 10 जनवरी को चित्रकूटनगर स्थित पीएफ कार्यालय में निधि आपके निकट शिविर आयोजित किया जाएगा। पीएफ आयुक्त कुंदन आलोक व क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय अजय कुमार यादव ने बताया कि शिविर में सुबह 10.30 बजे से दोपहर एक बजे तक सदस्यों, पेंशनरों व अंशदाताओं की जनशिकायतों की सुनवाई की जाएगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से सायं 4 बजे तक नियोक्ताओं व उनके प्रतिनिधियों की समस्याओं की सुनवाई एवं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की विभिन्न…
Read More
विभिन्न छात्रवृत्ति आवेदन नियत समय तक निस्तारित करने के निर्देश

विभिन्न छात्रवृत्ति आवेदन नियत समय तक निस्तारित करने के निर्देश

उदयपुर। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से सत्र 2022-23 की विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाओं (पूर्व व उत्तर मैट्रिक) के आमंत्रित किए गए आवेदनों के प्रस्ताव शाला दर्पण पोर्टल के स्टेट स्कूल स्कॉलरशिप मॉड्यूल के माध्यम से संस्था प्रधान को आॅनलाईन भेजने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार संस्था प्रधान द्वारा शाला दर्पण पोर्टल पर वांछित सूचनाएं 31 दिसम्बर तक आॅनलाईन अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वत: स्वीकृत प्रस्तावों की जांच आगामी 5 जनवरी तक होगी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) द्वारा शाला दर्पण पोर्टल पर आॅनलाइन अपडेट के बाद 10 जवरी तक अनुमोदित किए…
Read More
राहुल गांधी की पदयात्रा में पहुंचे कांग्रेस नेता भीमसिंह चुण्डावत

राहुल गांधी की पदयात्रा में पहुंचे कांग्रेस नेता भीमसिंह चुण्डावत

उदयपुर 16 दिसंबर।  राजस्थान में चल रही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने के लिए वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेस नेता भीमसिंह चुण्डावत भी पहुंचे और इस यात्रा को समर्थन दिया। चुण्डावत वल्लभनगर क्षेत्र से कई युवा कांग्रेसी नेताओं के साथ पहुंचे थे और उन्होंने राहुल गांधी के साथ करीब एक घंटे से अधिक समय तक पदयात्रा की। इस दौरान गांधी ने चुण्डावत का परिचय भी लिया और क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित करने के कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। चुण्डावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की पृष्ठभूमि और उनके द्वारा…
Read More
error: Content is protected !!