Udaipur News

जॉय ऑफ़ गिविंग-इंडिया (जोगी) संस्था ने पूरा किया एक वर्ष

जॉय ऑफ़ गिविंग-इंडिया (जोगी) संस्था ने पूरा किया एक वर्ष

जोगी का है विश्वास-  “देने से खुशियां ज़्यादा बढ़ती हैं” जॉय ऑफ़ गिविंग संस्था की शुरुआत करने के पीछे प्रमुख लक्ष्य उन गरीब लोगों को पोष्टिकआहार देना था जो कि खाने तक के लिए मोहताज़ हैं| संस्था के द्वारा प्रतिदिन 100 से 125गरीब लोगों को भोजन करवाया जाता है| एक वर्ष पूर्ण होने पर आज ये संस्था 40,000+ गरीब लोगों को खाना खिलाकर पुण्य अर्जित कर चुकी है व निरंतर कार्यरत है| सीए रोशन जैन, हेमंत बडाला, संजय कंवरानी, मंजीत यादव ने मिलकर इस संस्था को शुरू किया | जोगी के संस्थापक रोशन जैन का मानना है कि व्यक्ति को जब पोष्टिक आहार मिल जाये…
Read More
सिर्फ आम आदमी के चालान काटे जाते हैं, एसपी बोले यह सिर्फ एक मिथक है

सिर्फ आम आदमी के चालान काटे जाते हैं, एसपी बोले यह सिर्फ एक मिथक है

अब तो हेलमेट लगा ले लाला अभियान की शुरुआत उदयपुर. सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य उदयपुर पुलिस द्वारा 1 अक्टूबर से अभियान शुरू किया गया है। इसी अभियान के तहत रेडियो सिटी उदयपुर, ट्रेंडिंग उदयपुर ने ‘अब तो हेलमेट लगा ले लाला‘ अभियान की शुरुआत की है। जिसमें उदयपुर के लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसी कड़ी में उदयपुर पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने सोशल मीडिया पर आए विभिन्न सवालों का जवाब दिया। शहर की सड़के खराब है, एसपी बोले अगर सड़के खराब है तो हमे ओर सावधानी रखने की जररूत है। की बारिश…
Read More
परिवहन विभाग का विशेष सड़क सुरक्षा अभियान-शनिवार को बनाए 350 चालान

परिवहन विभाग का विशेष सड़क सुरक्षा अभियान-शनिवार को बनाए 350 चालान

उदयपुर, 8 अक्टूबर। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार आमजन को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पी.एल. बामनिया ने बताया कि इस अभियान के तहत आठ चौक पोईन्ट बनाकर प्रत्येक चौक पोईन्ट पर एक उड़नदस्ते की नियुक्ति की गई है। अभियान के तहत तीन दिन में सीट बेल्ट, हेलमेट, रिफ्लेक्टर, तेज गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग करना आदि के चालान बनाये जायेंगे। इसके तहत शनिवार को प्रतापनगर, भुआना, बलीचा, गोवर्धन विलास, फतेहपुरा चौराहा, पारस तिराहा,…
Read More
68वेेें वन्यजीव सप्ताह का समापन-सप्ताह अंतर्गत हुई विभिन्न प्रतियोगिता के श्रेष्ठ प्रतिभागियों को किया सम्मानित

68वेेें वन्यजीव सप्ताह का समापन-सप्ताह अंतर्गत हुई विभिन्न प्रतियोगिता के श्रेष्ठ प्रतिभागियों को किया सम्मानित

उदयपुर, 8 अक्टूबर। वन विभाग द्वारा मनाए जा रहे 68वेेें वन्यजीव सप्ताह का समापन शनिवार को ओटीसी सभागार में हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व विशिष्ठ अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा रहे। जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के कार्यों में अग्रणी होकर भाग लेने एवं उनके माध्यम से जनमानस में भी पर्यावरण प्रेम एवं वन्यजीव संरक्षण हेतु जागरूक करने का आह्वान किया। विधायक मीणा ने वन एवं वन्यजीव संरक्षण हेतु विभाग द्वारा किये जा रहे कार्याे एवं प्रयासो की प्रशंसा की और इस कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों…
Read More
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र 11 से उदयपुर दौरे पर

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र 11 से उदयपुर दौरे पर

उदयपुर, 8 अक्टूबर। प्रदेश के राज्यपाल से कलराज मिश्र 11 अक्टूबर की सुबह 11.30 बजे राजकीय विमान से उदयपुर पहुंचेंगे। वे 11.35 बजे सड़क मार्ग से रवाना होकर 1.05 बजे जयसमंद झील स्थित वन विभाग के अतिथि गृह पहुंचेंगे तथा वहां कुछ समय विश्राम पश्चात 1.45 बजे बांसवाड़ा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। राज्यपाल श्री मिश्र 12 अक्टूबर को 1.30 बजे जयसमंद झील स्थित वन विभाग के अतिथि गृह में आएंगे तथा कुछ समय विश्राम कर 1.50 बजे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 3.20 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंच कर 3.30 बजे राजकीय विमान से जयपुर के…
Read More
वायु सेना का 90वां स्थापना दिवस-भारतीय सेना पर पूरे देश को गर्व – कर्नल प्रो. सारंगदेवोत

वायु सेना का 90वां स्थापना दिवस-भारतीय सेना पर पूरे देश को गर्व – कर्नल प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर 08 अक्टुबर / वायु सेना दिवस के 90वें स्थापना दिवस  पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बधाई देते हुए कहा कि तीनों सेना भारत का अभिमान है, इन्हीं की बदौलत आज हम सभी अपने घरों में चेन की सांस ले रहे है। आज पूरे विश्व की निगाहे भारत पर टिकी हुई है। देश की सुरक्षा में वायुसेना का सराहनीय योगदान है। इसका मुख्य कार्य एयरस्पेस की सुरक्षा करने के साथ साथ अन्य ऑपरेशन की देखरेख भी है। जंग मे भी  वायुसेना  के लड़ाके विमान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। वायुसेना…
Read More
राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम की पत्रकार परिचर्चा 13 अक्टूबर को उदयपुर में

राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम की पत्रकार परिचर्चा 13 अक्टूबर को उदयपुर में

साहित्यकार परदेशी की स्मृति में होगा आयोजन पत्रकारिता जगत की वर्तमान चुनौतियां' विषय पर होगी परिचर्चा उदयपुर 8 अक्टूबर। प्रदेश के पत्रकार, लेखक और साहित्यकारों के वैचारिक क्रांति के रजिस्टर्ड मंच ’राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम’ द्वारा 13 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह 11 बजे से सूचना केन्द्र सभागार में वरिष्ठ साहित्यकार परदेशी (मन्नालाल शर्मा) की स्मृति में ’पत्रकारिता जगत की वर्तमान चुनौतियां’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन होगा। इस परिचर्चा में चुनिन्दा आमंत्रित पत्रकार, लेखक, साहित्यकार और प्रबद्वजन भाग लेंगे। फोरम के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अनिल सक्सेना ने बताया कि फोरम द्वारा पिछले 11 वर्षों में दिल्ली सहित राजस्थान प्रदेश…
Read More
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 150 लोगो के विरूद्ध कार्यवाही

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 150 लोगो के विरूद्ध कार्यवाही

उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा द्वारा दिनांक 01.10.2022 से यातायात नियमों की पालना नही करने वालो के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाते हुये सख्ती से कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये गए है। जिस पर महेन्द्र पारीक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रभारी-अभय कमाण्ड एंड कन्ट्रोल सेन्टर, उदयपुर के निर्देशन में अभय कमाण्ड एंड कन्ट्रोल सेन्टर, उदयपुर की टीम द्वारा अभय कमाण्ड एंड कन्ट्रोल सेन्टर के सीसीटीवी कैमरो की मदद से उदयपुर शहर में यातायात नियमों की पालना नही कर पुलिस से बचने के लिए गलियों व अन्य शाॅर्टकट रास्तो से निकलने वाले लोगो पर विशेष निगरानी रखी जा रही…
Read More
लूट व नकबजनी की 14 वारदातों का खुलासा, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

लूट व नकबजनी की 14 वारदातों का खुलासा, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर। जिले के कुराबड थानान्तर्गत गत 24 जुलाई 22 को प्रार्थी भवानी गिरी महाराज धोलीखेडा धुणी, कुराबड ने रिपोर्ट पेश की कि रात्री के समय मै धोलीखेडा धुणी पर सो रहा था, इस दौरान तीन अज्ञात बदमाश आये व मेरे साथ लट्ठों से मारपीट कर मेरे हाथ व पैर में पहने चांदी के कडे व मन्दिर में रखे रुपये लूट कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 137/2022 धारा 457,323,394,506,34 भादस में दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्माद्वारा सम्पति सबंधीं अपराधियों की धरपकड हेतु दिशा-निर्देश दिये गये थे। जिस पर कुन्दन कंवरिया अतिरिक्त…
Read More
अफीम तस्करी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

अफीम तस्करी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

थाना घासा। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्माद्वारा अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मुकेश सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण जिला उदयपुर व श्रीमती कैलाश कंवर वृताधिकारी वृत मावली जिला उदयपुर के निर्देशन में दिनांक 15.08.2022 को थानाधिकारी, डबोक मय टीम द्वारा प्राईवेट बस में गेहू के कटटे में रखी अवैध अफीम को जब्त किया गया था। जिस पर प्रकरण संख्या 230/22 धारा 8/18 एन.डी.पी.एस. एक्ट में पंजीबद्ध किया जाकर अनुसध्ंाान फैलीराम मीणा थानाधिकारी, घासा द्वारा प्रारम्भ किया गया। फैलीराम मीणा थानाधिकारी, घासा मय टीम द्वारा उक्त प्रकरण में कार्यवाही करते हुए अफीम तस्करी…
Read More
error: Content is protected !!