रक्तदान एवम् रोगियों को भोजन करवा कर सरल सोसाइटी ने सेवा दिवस मनाया
उदयपुर 26 अगस्त। संस्था की प्रेरणा पुंज (स्व)श्रीमती सरला सिंघवी की 19 वी पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवम् महाराणा भूपाल राजकीय हॉस्पिटल परिसर में मानव सेवा समिति द्वारा संचालित भोजनशाला में रोगियों को भोजन कराया गया, साथ ही सेवा समिति परिसर में विगत में स्थापित किंतु बंद पड़े़ आरओ व रेफ्रीजरेटर संयंत्र के रख रखाव का जिम्मा अपने हाथ में लेकर सरल सेवा सोसायटी द्वारा “सेवा दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक मानद सचिव सीए (डॉ) श्याम एस सिंघवी ने बताया कि सरला सिंघवी की 19 वी पुण्य तिथि पर उनकी मूर्ति पर दीप प्रज्वलन एवम्…
