इको ट्रेल मे ग्रीन कीलबैक स्नेक की प्रजाति दिखी
उदयपुर, 25 अगस्त। वन विभाग एवं डब्ल्यू डब्ल्यू एफ- इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को फूलों की घाटी चीरवा मे इको ट्रेल का आयोजन हुआ। उपवन संरक्षक उदयपुर उत्तर श्री अजय चित्तौड़ा ने बताया कि इको ट्रेल के दौरान प्रतिभागियों को इस वन क्षेत्र मे उपस्थित विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों, सर्पाे, मधुमक्खियों, तितलियों, पक्षियों एवं वन्य जीवों की जानकारी दी गई। डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया के प्रभारी अधिकारी अरुण सोनी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के माध्यम से 8 वर्ष से 70 वर्ष तक के लगभग 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया गया जिसमे एक्सपर्ट्स द्वारा सभी प्रतिभागियों को…
