Udaipur News

’लेफ्टिनेंट श्रेया बेंजामिन के पहली बार उदयपुर लौटने पर 8 मार्च को होगा स्वागत’

’लेफ्टिनेंट श्रेया बेंजामिन के पहली बार उदयपुर लौटने पर 8 मार्च को होगा स्वागत’

’उदयपुर, 7 मार्च।’ मेवाड़ की बेटी लेफ्टिनेंट श्रेया बेंजामिन, ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी गया (बिहार) से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 8 मार्च को अपने गृहनगर झीलों की नगरी उदयपुर लौटेंगी । उनके पिता मनीष बेंजामिन ने बताया श्रेया  ने पिछले एक साल से गया में प्रशिक्षण लिया। मनीष बेंजामिन ने कहा कि श्रेया हमेशा से ही एक असाधारण प्रतिभाशाली लड़की रही है। श्रेया ने कक्षा 10 तक की पढ़ाई सेंट मैरी स्कूल फतेहपुरा में की और कक्षा 11 और 12 सेंट पॉल स्कूल, उदयपुर में पूरी की। वह राज्य स्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी थीं और उन्होंने यूपीईएस, देहरादून से एयरोस्पेस…
Read More
समस्त जैन पाठशाला के बच्चांे द्वारा प्रश्नमंच एवं शिक्षक सम्मान समारोह के साथ महिलाओं द्वारा भव्य नाट्य प्रस्तुतियां आज

समस्त जैन पाठशाला के बच्चांे द्वारा प्रश्नमंच एवं शिक्षक सम्मान समारोह के साथ महिलाओं द्वारा भव्य नाट्य प्रस्तुतियां आज

उदयपुर। भगवान आदिनाथ जन्मकल्याणक महामहोत्सव’ प्रथमेश 2026 के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्य कार्यक्रम 8 मार्च रविवार को संाय 6 बजे टाउनहाॅल के सुखाड़िया रंगमंच पर महिलाओं द्वारा एक शाम ब्राह्मी सुंदरी के नाम नाट्य प्रस्तुतियंा दी जायेगी। वहीं इसे पूर्व प्रातः 9 बजे उदयपुर के सभी जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा प्रश्न मंच एवं शिक्षक सम्मान समारोह न्यू विद्या नगर , बीएसएनएल रोड हिरण मगरी सेक्टर 4 पीस पार्क अपार्टमेंट के सामने स्थित आदिश्वर रिवेरिया रेजीडेनिषयल अपार्टमेन्ट में आयोजित किया जायेगा। संरक्षक पारस सिंघवी,अध्यक्ष राजेश देवड़़ा एवं शान्तिलाल गांगावत ने बताया कि इस कार्यक्रम के…
Read More
‘राजकीय प्रयास नहीं, अपितु जन के मन में भाव जागरण से होगा विरासत संरक्षण

‘राजकीय प्रयास नहीं, अपितु जन के मन में भाव जागरण से होगा विरासत संरक्षण

-भारतीय इतिहास संकलन समिति की संगोष्ठी में बोले वक्ता उदयपुर, 7 मार्च। धरोहर संरक्षण किसी राजकीय प्रयास के माध्यम से सुरक्षित नहीं रह सकता, इसके लिए जनसमुदाय को आगे आना होगा। यह बात मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष प्रो. मीना गौड़ ने कही। वे शनिवार को यहां भारतीय इतिहास संकलन समिति, उदयपुर की ओर से ‘धरोहर संरक्षण हमारी प्राथमिकता’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उद्बोधन दे रहीं थीं। उन्होंने कहा कि धरोहर एक भाव है, इसके संरक्षण का भाव भी जगाना होगा। इसके लिए जनजागरूकता के प्रयास करने होंगे। होली मिलन…
Read More
मंगल और गुरुवार को खाद्य सामग्री के किट वितरण हांगे

मंगल और गुरुवार को खाद्य सामग्री के किट वितरण हांगे

उदयपुर। लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी और सहार केरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 10 व 12 मार्च को कोटिया की गुवाड़ी ओसवाल के पास इफ्तियारी के बाद खाद्य सामग्री के किट वितरीत किये जाऐंगे। सोसायटी सदर डाॅ. खलील अगवानी ने बताया कि जिन लोगो ंने फार्म भरें है, उन सभी केा फोन द्वारा सूचित किया जायेगा। सही हाथों में किट पंहुचे इसके लिये आधार कार्ड लाना आवश्यक होगा। खाद्य सामग्री वितरण का सम्पूर्ण कार्य अध्यक्ष डॉ खलील अगवानी, सचिव फातिमा अगवानी और स्थाई सदस्य साजिद कुरेशी ने इस कार्य का अंजाम दिया। सचिव फातिमा अगवानी ने बताया अप्रैल से सोसायटी के…
Read More
लफ्जों की महफिल” का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक’ आज होगा लोकार्पित

लफ्जों की महफिल” का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक’ आज होगा लोकार्पित

उदयपुर। डिजिटल साहित्यिक पत्रिका “लफ्जों की महफिल” का मार्च 2026 अंक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक के रूप में 8 मार्च (महिला दिवस) के अवसर पर लोकार्पित किया जाएगा। इस विशेष अंक में देश-विदेश की महिला रचनाकारों की रचनाएँ प्रकाशित की जाएँगी, जो नारी शक्ति, संवेदना, संघर्ष और सृजनशीलता के विविध आयामों को उजागर करेंगी। पत्रिका के संस्थापक मुकेश माधवानी तथा संपादक अकबर शाद उदयपुरी ने बताया कि “लफ्जों की महफिल” का यह विशेषांक महिलाओं की साहित्यिक प्रतिभा और उनकी सशक्त अभिव्यक्ति को समर्पित है। इस अंक में कविता, गजल, कहानी और लेख के माध्यम से महिला रचनाकार अपने अनुभवों, विचारों…
Read More
आचार्य जिन मणिप्रभ सुरीश्वर दादा गुरूदेव का इकतीसा जाप किया

आचार्य जिन मणिप्रभ सुरीश्वर दादा गुरूदेव का इकतीसा जाप किया

उदयपुर। खरतरगच्छ युवा परिषद् एवं महिला परिषद् ने आज मेवाड़ माटर्स लिंक रोड़ स्थित  दादावाड़ी में आज आचार्य जिन मणिप्रभ सुरीश्वर दादा गुरुदेव इकतीसा जाप किया। सचिव दलपत दोशी ने बताया कि इस जाप में विनोद बोहरा, रंजन करणपुरिया, अमित जैन,मनीष दोशी, विवेक चैधरी,माया सिरोया, सुषमा नाहर,मनीषा तातेड़,हेमलता बोलिया, इंदु पारीख, शशि चावत, मंजू भानावत,विमला मेहता, उषा भंसाली, कल्पना सहित अनेक महिला व पुरूषों ने एक साथ जाप किया। संघ प्रभावना मनीष दोशी एवं विवेक चैधरी की ओर से की गई।
Read More
अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न संभागों के 783 प्रतिभागियों ने लिया हिस्स अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित उदयपुर,7 मार्च। कार्मिक विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 12वीं राजस्थान राज्य अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ। खेलगांव में आयोजित समापन समारोह में विभिन्न खेलों के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन के अवसर पर आयोजित औपचारिक समारोह में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी…
Read More
मंडला प्लीजेंटली इंक्लूसिव उत्सव 2026 का आगाज 9 मार्च से

मंडला प्लीजेंटली इंक्लूसिव उत्सव 2026 का आगाज 9 मार्च से

उदयपुर. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के यूजीसी महिला अध्ययन केंद्र की ओर से आयोजित मंडला प्लीजेंटली इंक्लूसिव 2026 उत्सव का आगाज सोमवार 09 मार्च  से होगा। आयोजन लैंगिक सशक्तीकरण, समावेशिता और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। आयोजन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आम जनता को महिला अधिकारों, लैंगिक संवेदनशीलता और सामाजिक समावेशिता के प्रति जागरूक करने का प्रभावी माध्यम होगा।  सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम में शोध पत्र लेखन कार्यशाला , साहित्यिक आयोजन , जेंडर वॉक , क्षेत्रीय स्तर संवाद ,नुक्कड़ नाटक, फिल्म स्क्रीनिंग , जेंडर मेला और सांस्कृतिक संध्या आदि  गतिविधियां होंगी। अहम…
Read More
मुस्कान क्लब में होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

मुस्कान क्लब में होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर 7 मार्च 2026 मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड में आज होली मिलन का अत्यंत रंगारंग कार्यक्रम श्रीमती कौशल्या गट्टानी एवं (डॉ.) श्रीमती श्रद्धा गट्टाणी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। परंपरानुसार श्रीमती रजनी जोशी द्वारा की गई ईश्वर वंदना के पश्चात् श्रीमती नीरू मिश्रा एवं श्रीमती ज्योति जोशी ने श्रीमती कौशल्या गट्टानी का, जबकि श्रीमती जनकी बांगड़ एवं श्रीमती मंजू गर्ग ने (डॉ.) श्रीमती श्रद्धा गट्टाणी का विधिवत् स्वागत किया। तदोपरांत श्री सूरजमल पोरवाल ने सभी उपस्थित महानुभावों का स्वागत किया तथा श्रीमती कौशल्या गट्टानी ने सारगर्भित उद्बोधन दिया। उन्होंने हाल ही में आयोजित कैरम प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार…
Read More
रंग, हंसी और उमंग से खिला महिला समाज का होली मिलन

रंग, हंसी और उमंग से खिला महिला समाज का होली मिलन

उदयपुर, 7 मार्च। चित्रकूट नगर स्थित महिला समाज परिसर में महिला समाज सोसाइटी की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह रंग, उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बहनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आपसी सान्निध्य में त्योहार की खुशियां साझा कीं। समारोह के दौरान होली हाउजी का रोचक आयोजन भी हुआ, जिसमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। वहीं होली क्वीन का खिताब झन्कार देवी मोगरा को प्रदान किया गया। उन्हें ताज पहनाकर तथा उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। ‘होली…
Read More
error: Content is protected !!