Salumbar

उदयपुर में 9 और सलुम्बर में 2 पशु अस्पतालों का होगा निर्माण

उदयपुर में 9 और सलुम्बर में 2 पशु अस्पतालों का होगा निर्माण

प्रत्येक पर करीब 46 लाख 50 हजार रुपये होंगे खर्च, 6 संस्थाओं में बनेगी चार दीवारी उदयपुर, 2 जनवरी। उदयपुर और सलूंबर जिले सहित राजस्थान के 39 जिलों में 310 वेटनरी हॉस्पिटल के निर्माण के लिए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने 137.18 करोड़ रुपए का ऋण स्वीकृत किया है। योजना में कुल 144.15 करोड़ रुपए खर्च होंगे। शेष राशि राज्य सरकार वहन करेगी। इनमें उदयपुर जिले में 9 और सलुम्बर जिले में 2 पशु चिकित्सालय का निर्माण होगा। संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ सुरेश कुमार जैन ने बताया कि यह परियोजना आरआईडीएफ-एक्सएक्सएक्सआई के तहत लागू की जा रही…
Read More
सलूम्बर : खनन संबंधित विषयों पर विशेष जांच दल (SIT) की बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न

सलूम्बर : खनन संबंधित विषयों पर विशेष जांच दल (SIT) की बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न

सलूंबर,31 दिसंबर।जिले में संचालित खनन गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग, अवैध खनन पर नियंत्रण तथा राजस्व संरक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित विशेष जांच दल की महत्वपूर्ण बैठक आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दिनेश रॉय सापेला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य जिले में खनन नीतियों के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन, अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन की रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण तथा राजस्व हितों की सुरक्षा के लिए संयुक्त रूप से रणनीति तैयार करना रहा। बैठक के प्रारंभ में खनन विभाग द्वारा जिले में संचालित वैध खनन पट्टों, जारी अनुमतियों, राजस्व प्राप्ति तथा अवैध गतिविधियों से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत…
Read More
ओबीसी आयोग सदस्य मोहन मोरवाल जन संवाद कार्यक्रम में प्रतिभागियों से हुए मुखातिब

ओबीसी आयोग सदस्य मोहन मोरवाल जन संवाद कार्यक्रम में प्रतिभागियों से हुए मुखातिब

नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं में ओबीसी के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर हुआ सार्थक विचार-विमर्श सलूंबर, 24 दिसंबर। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मोहन मोरवाल की अध्यक्षता में पंचायत समिति सलूंबर सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री मोरवाल का अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दिनेश राय सापेला ने पगड़ी एवं उपरना पहना कर स्वागत अभिनंदन किया। ओबीसी आयोग के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड ने बताया कि नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के राजनीतिक प्रतिनिधित्व एवं ओबीसी की जनगणना को लेकर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं प्रतिभागियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद एवं…
Read More
राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का जिला प्रभारी मंत्री ने किया उद्धाटन, जिला विकास पुस्तिका का किया विमोचन

राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का जिला प्रभारी मंत्री ने किया उद्धाटन, जिला विकास पुस्तिका का किया विमोचन

दो साल नव उत्थान— नई पहचान, बढ़ता राजस्थान— हमारा राजस्थान आमजन के अवलोकनार्थ के लिए 16 से 18 दिसंबर तक खुली रहेंगी प्रदर्शनी सलूंबर 16 दिसम्बर। जिला प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से आयोजित जिला विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्धाटन किया एवं जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजन में जागरूकता आयेंगी तथा वे विकास प्रदर्शनी के माध्यम से…
Read More
जिले में आयोजित हुआ स्वच्छता नागरिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता विशेष कार्यक्रम

जिले में आयोजित हुआ स्वच्छता नागरिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता विशेष कार्यक्रम

सलूंबर,14 दिसंबर।वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के अंतर्गत नगर परिषद सलूंबर द्वारा स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने तथा आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वच्छता नागरिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर परिषद के पास स्थित रामबोला मंदिर पर किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना तथा व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामुदायिक स्तर पर स्वच्छ व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में स्वच्छता शपथ दिलाई गई,तथा कार्यक्रम के दौरान कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण हेतु कागज /कपड़े…
Read More
सलूंबर में बढ़ा तनाव: चार थानों की पुलिस तैनात, मृतकों का पोस्टमार्टम रुका

सलूंबर में बढ़ा तनाव: चार थानों की पुलिस तैनात, मृतकों का पोस्टमार्टम रुका

सलूंबर, 7 दिसंबर : जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए महिला और बच्चे के दोहरे हत्याकांड के बाद रविवार को भी इलाके में तनाव कम नहीं हुआ। गांव गोडासर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतकों के परिजन मुख्य आरोपी की गिरफ्तार और परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग लेकर अडिग हैं। घटनास्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए डीएसपी चांदमल सिंगारिया के नेतृत्व में चार थानों का पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कई दौर की समझाइश कर परिजनों को शव उठाने और पोस्टमार्टम कराने के लिए मनाने का…
Read More
पशुवत जीवन जीने वाले लावारिस बुजुर्ग को मिला आसरा

पशुवत जीवन जीने वाले लावारिस बुजुर्ग को मिला आसरा

अमरपुरा/सलूंबर. नवजीवन गरीबोत्थान सेवा संस्थान के संस्थापक सखाराम मेघवाल ने बताया कि केवडा पुलिस चोकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, हरिसिंह अपनी टीम मय जाब्ते के साथ केवडा नाल में नियमित रात्रिकालिन गश्त पर थे तभी अचानक उनकी नजर एक अज्ञात लावारिस बुजुर्ग व्यक्ति पर पडी जो अंधेरे में अर्धनग्न, नंगे पांव और रूहे काप उठे जैसी अत्यंत ही दयनीय अवस्था में सडक किनारे मिला। वह मानसिक रूप से भी असंतुलित प्रतीत हो रहा था और अपनी पहचान बताने में असमर्थ है। बुजुर्ग की स्थिति को देखकर मानो ऐसा लग रहा है कि न जाने कितने दिनों से भोजन भी नही…
Read More
राज्य सरकार ‘विकास भी और विरासत भी‘ के मूलमंत्र के साथ आस्था धामों का कर रही कायाकल्प – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राज्य सरकार ‘विकास भी और विरासत भी‘ के मूलमंत्र के साथ आस्था धामों का कर रही कायाकल्प – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

सलूम्बर में श्रावण कुंभ महोत्सव का आयोजन - ऋषि-मुनियों ने देश की संस्कृति व विचारों को किया समृद्ध प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सनातन संस्कृति का हो रहा उत्थान सलूम्बर, 02 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा हमारे जीवन को सार्थक और उत्कृष्ट बनाने की राह दिखाती है। इसका अनुसरण करने से जीवन कष्ट मुक्त होता है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों और संतों ने देश की संस्कृति व विचारों को समृद्ध किया है। वे जहां भी जाते हैं अपने सुविचारों के माध्यम से समाज में भाईचारा कायम करते हैं। सनातन संस्कृति संतों के कारण ही…
Read More
कार से जब्त हुए 1.34 करोड़ के पुराने नोट, महाराष्ट्र के दो और सलूंबर का एक व्यक्ति गिरफ्तार

कार से जब्त हुए 1.34 करोड़ के पुराने नोट, महाराष्ट्र के दो और सलूंबर का एक व्यक्ति गिरफ्तार

सलूम्बर, 3 मई : जिले के सलूंबर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से पुराने 500 और 1000 रुपए के सवा करोड़ रुपए के नोट जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो आरोपी महाराष्ट्र के नांदेड जिले के और एक सलूंबर के बस्सी क्षेत्र का निवासी है। सलूंबर एसपी राजेश यादव के अनुसार थानाधिकारी मनीष खोईवाल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खेराड़ा टोल नाका के पास एक संदिग्ध कार खड़ी है। पुलिस ने घेराबंदी कर महाराष्ट्र नंबर की कार को रोका, जिसमें ड्राइवर सीट पर…
Read More
महज 5 मिनट में 8.35 लाख की एटीएम लूट, स्कॉर्पियो सवार नकाबपोश बदमाश फरार

महज 5 मिनट में 8.35 लाख की एटीएम लूट, स्कॉर्पियो सवार नकाबपोश बदमाश फरार

सलूम्बर, 3 मई : सलूंबर में शनिवार तड़के सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया, जहां नकाबपोश बदमाशों ने महज पांच मिनट में एटीएम काटकर 8.35 लाख रुपए लूट लिए। वारदात सलूंबर पंचायत समिति कार्यालय के सामने उदयपुर रोड स्थित एसबीआई एटीएम पर तड़के 3:15 बजे हुई। चार बदमाश एक सफेद स्कॉर्पियो में आए और अपने साथ गैस कटर, स्प्रे और अन्य उपकरण लेकर आए थे। सलूंबर थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने बताया कि बदमाशों ने पहले एटीएम के अंदर जाकर सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे किया, फिर गैस कटर से मशीन को काटकर उसमें रखी नकदी निकाल ली। पूरी वारदात महज पांच…
Read More
error: Content is protected !!