हर वर्ग को छूने वाला बजट – डॉ. अलका मुंदड़ा
उदयपुर 11 फरवरी । वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अलका मुंदड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भटट्, समाजसेवी नाना लाल वया, मनोहर चौधरी, महेश भावसार ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक एवं हर वर्ग को छूने वाला है। किसानों और कर्मचारियों के लिए कई बडे ऐलान किए है। बजट में 8वें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों को वेतन बढोतरी का लाभ मिलेगा जिससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राज्य के 35 लाख से ज्यादा किसानों को रू. 25000 करोड के ब्याज मुक्त अल्पकालीन ऋण दिया जायेगा। बजट में महिला…
