डूंगरपुर:माही पुल पर सागवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार करोड़ का सोना व 38 लाख नकद जब्त
डूंगरपुर, 24 अप्रैल। माही पुल स्थित चेक पोस्ट पर सागवाड़ा पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब चार करोड़ रुपये मूल्य का सोना और 38 लाख से अधिक नकद राशि बरामद की गई। पुलिस ने मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी मदनलाल खटीक ने बताया कि 23 अप्रैल को पुलिस टीम ने माही पुल चेक पोस्ट पर दो युवकों को मोटरसाइकिल पर आते हुए रोका। पूछताछ में उनकी पहचान प्रकाश पुत्र कमलाशंकर रोत (निवासी…
