राज्यसभा में सांसद गरासिया ने उठाए चार अहम मुद्दे
उदयपुर, 13 फरवरी। राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया द्वारा गुरुवार को राज्यसभा में पूछे गए विभिन्न अतारांकित प्रश्नों के जवाब में केंद्र सरकार ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन, न्यायालयों के डिजिटलीकरण, स्मारकों के संरक्षण और देश में 5जी सेवाओं के विस्तार से जुड़ी प्रगति का ब्यौरा सदन में प्रस्तुत किया। संबंधित मंत्रालयों के मंत्रियों ने अलग-अलग विषयों पर विस्तृत जानकारी देते हुए सरकार के प्रयासों और उपलब्धियों को रेखांकित किया। पर्यावरण से जुड़े प्रश्न के उत्तर में राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत 130 शहरों में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए विशेष कार्ययोजनाएं लागू…
