राजस्थान की रेत का रूखापन आदमी को पानीदार बनाता है और झीलों में पानी नहीं वीरों की कहानियां तैरती है- चेतन औदिच्य
उदयपुर, 23 फरवरी। राजधानी जयपुर के जवाहर कला केंद्र में संस्कार भारती की ओर से हुए तीन दिवसीय लोक कला संगम महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोक-चौपाल कार्यक्रम में बोलते हुए उदयपुर के कलाकार चेतन औदिच्य ने कहा कि राजस्थान की तासीर यह है कि रेत का रूखापन यहां आदमी को पानीदार बनाता है । यहां की मरुभूमि में जल कम है, परंतु यहां के लोगों मन गीला है । हमारा गौरव यह है कि यहां झीलों के पानी में वीरों की कहानियां तैरती है। ’ वक्तव्य उन्होंने राजस्थानी लोक : मन, मिट्टी और परंपरा का देशज…
