Rajasthan News

राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2022-अंतिम दिन पांच उम्मीदवारों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र

राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2022-अंतिम दिन पांच उम्मीदवारों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र

सम्पूर्ण नामांकन प्रक्रिया में कुल 6 उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र हुए प्राप्त जयपुर, 31 मई। राजस्थान में रिक्त होने वाली चार राज्यसभा सीटों के लिए कुल 6 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को पांच उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए है। राजस्थान में राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. जोगाराम ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, श्री मुकुल बालकृष्ण वासनिक एवं श्री प्रमोद कुमार ने तथा भारतीय जनता पार्टी के श्री घनश्याम तिवाड़ी व निर्दलीय उम्मीदवार श्री सुभाष चंद्रा ने मंगलवार को नाम…
Read More
एंटाइटलमेंट सर्टिफिकेट की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

एंटाइटलमेंट सर्टिफिकेट की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

राज्य सरकार ने राजस्थान पर्यटन इकाई नीति-2015 की कार्यशील अवधि को दो वर्ष बढ़ाया राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट के तहत प्रदेश के विभिन्न शहरों में रोड शो का आयोजन जयपुर, 31 मई। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर राजस्थान पर्यटन इकाई नीति-2015 की कार्यशील अवधि 31-05-2022 को आगामी दो वर्ष 31-05-2024 तक के लिए बढ़ा दिया है। यह अवधि नवीन पर्यटन इकाई नीति या अन्य कोई आदेश जारी होने तक जो भी पहले हो तक प्रभावी रहेगी। राजस्थान पर्यटन इकाई नीति-2015 के तहत पूर्व में हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म सेक्टर को मिलने वाले लाभ नवीन पर्यटन इकाई नीति जारी होने तक…
Read More
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तीन अधिकारियों को सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तीन अधिकारियों को सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई

जयपुर, 31 मई । सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक ओम प्रकाश चंद्रोदय, सहायक निदेशक श्रीमती कमला सोखिया एवं पूछताछ सहायक विनोद शर्मा  को उनकी अधिवार्षिक आयु पूर्ण करने पर मंगलवार को डीआईपीआर परिसर में भावभीनी विदाई दी गई। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक पुरूषोत्तम शर्मा ने सभी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया एवं उन्हें साफा व माला पहना कर सम्मानित किया। सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशक ने चंद्रोदय, श्रीमती सोखिया एवं विनोद शर्मा की वर्षों तक की गई राजकीय सेवा की सराहना करते हुए उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।  इस अवसर पर…
Read More
पत्रकार का स्वाभिमान उसकी खबरें:  प्रभु चावला

पत्रकार का स्वाभिमान उसकी खबरें:  प्रभु चावला

- हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर जार की ओर से स्वाभिमान से साक्षात्कार कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला का सम्बोधन। चित्तौड़गढ़। पत्रकारिता का आत्म सम्मान तभी रह सकता है जब पत्रकार की आत्म निर्भरता होगी। ग्रामीण पत्रकार भारत की आत्मा है और हिन्दुस्तान की पत्रकारिता में अन्य देशों के मुकाबले आज भी दम है। यह पत्रकारिता का ही कमाल है कि भारतीय लोकतंत्र में सत्ता तक परिवर्तन होते रहते है। पत्रकार का स्वाभिमान खबर है और आज की पत्रकारिता खरी नही है। हमने आंख और कान दोनो बंद कर रखे है। उक्त विचार हिन्दुस्तान के दिग्गज पत्रकार प्रभु चावला ने…
Read More
युवा प्रतिभाओं की भावना के प्रदर्शन के लिए मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (#MIFF2022) में छात्र फिल्म पैकेज

युवा प्रतिभाओं की भावना के प्रदर्शन के लिए मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (#MIFF2022) में छात्र फिल्म पैकेज

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) के सिनेमाई पेरिस्कोप के जरिए आप जो देखते हैं, वह न केवल अतीत या वर्तमान है, बल्कि भविष्य की सुंदर रचनाएं भी हैं। विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से विशेष छात्र फिल्म पैकेज को शामिल करके एमआईएफएफ 2022 सिनेमा के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस महोत्सव में छात्र फिल्म पैकेज की ओर से अहमदाबाद स्थित राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी), कोलकाता स्थितसत्यजीत रे फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई), पुणे स्थितमहाराष्ट्र प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईटी), केरल स्थितके आर नारायणन फिल्म संस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र नवोदित प्रतिभा और रचनात्मकता की भावना…
Read More
उप तहसील झल्लारा तहसील में क्रमोन्नत – नवीन उप तहसील बावलवाडा का भी सृजन

उप तहसील झल्लारा तहसील में क्रमोन्नत – नवीन उप तहसील बावलवाडा का भी सृजन

मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी जयपुर, 28 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उदयपुर जिले की सलुम्बर तहसील का पुनर्गठन करते हुए उप-तहसील झल्लारा को तहसील में क्रमोन्नत करने तथा जिले के बावलवाडा (तहसील खेरवाडा) को नवीन उप तहसील बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। श्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। इस प्रस्ताव के अन्तर्गत क्रमोन्नत तहसील झल्लारा में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त तथा 19 पटवार मण्डल व 130 राजस्व ग्राम तथा नवीन उप तहसील बावलवाडा में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 9 पटवार मण्डल व…
Read More
भारत का सबसे प्रमुख वृत्तचित्र फिल्म आयोजन, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-एमआईएफएफ 2022 रविवार से शुरू होगा

भारत का सबसे प्रमुख वृत्तचित्र फिल्म आयोजन, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-एमआईएफएफ 2022 रविवार से शुरू होगा

स्वर्ण शंख और रजत शंख पुरस्कारों के लिए 102 वृत्तचित्र, लघु कथा और एनीमेशन फिल्में प्रतिस्पर्धा में शामिल होंगी फिल्म प्रभाग परिसर, में वृत्तचित्र, लघु कथा और एनिमेशन फिल्मों के लिए 17वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की मेजबानी के लिए तैयारी हो रही है। इस परिसर में भारतीय सिनेमा का राष्ट्रीय संग्रहालय भी स्थित है। सप्ताह भर चलने वाले द्विवार्षिक फिल्म महोत्सव का उद्घाटन समारोह नेहरू सेंटर, वर्ली में होगा, जबकि समारोह के दौरान सभी फिल्मों की स्क्रीनिंग फिल्म डिवीजन कॉम्प्लेक्स में होगी, जिसमें अत्याधुनिक ऑडिटोरियम (सभागार) मौजूद हैं। एमआईएफएफ 2022 को दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं से जबरदस्त प्रोत्साहन…
Read More
राज्य के विद्युत उत्पादन, प्रसारण एवं वितरण निगमों को आवंटित, भूमि पर स्टाम्प शुल्क घटाया

राज्य के विद्युत उत्पादन, प्रसारण एवं वितरण निगमों को आवंटित, भूमि पर स्टाम्प शुल्क घटाया

जयपुर, 26 मई। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड,राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, जयुपर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को आंवटित या इनके द्वारा क्रय की गई भूमि के संबंध में निष्पादित किये जाने वाली लिखतों पर प्रभार्य स्टाम्प शुल्क को घटाया है। आदेशानुसार अब स्टाम्प शुल्क भूमि के बाजार मूल्य पर 0.25 प्रतिशत की दर से प्रभारित किया जाएगा। पूर्व में दिया गया स्टाम्प शुल्क वापस नहीं होगा।
Read More
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में अब 70 वर्ष के सामान्य और 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजन अपने साथ ले जा सकेंगे सहायक 

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में अब 70 वर्ष के सामान्य और 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजन अपने साथ ले जा सकेंगे सहायक 

देवस्थान मंत्री ने ली 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा' योजना सलाहकार समिति की बैठक जयपुर, 26 मई। देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने कहा कि सितम्बर-अक्टूबर माह से प्रारंभ होने वाली वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सामान्य व्यक्ति और 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजन यात्रा के दौरान अपने साथ एक सहायक ले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की यात्रा सुविधाजनक हो।  श्रीमती रावत गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कक्ष में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना सलाहकार समिति की बैठक…
Read More
कंपोजिट लाइसेंस के तहत होगी- दस प्रधान खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी

कंपोजिट लाइसेंस के तहत होगी- दस प्रधान खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी

-कंपोजिट लाइसेंस से खोज व खनन कार्य को मिलेगी गति, राज्य सरकार को मिलेगा राजस्व जयपुर, 26 मई। राज्य में प्रधान खनिज के 10 ब्लॉकों की कंपोजिट लाइसेंस के तहत ई-नीलामी की जाएगी। माइंस विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि इन दस ब्लॉकों में छह बेस मेटल, दो टंगस्टन, एक पोटाश, एक निक्कल के ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं। डॉ. अग्रवाल गुरुवार को सचिवालय में माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कंपोजिट लाइसेंस से लाइसेंस धारक प्रोस्पेक्टिव (खोज) एवं खनन दोनों कार्य कर सकेगा। पहले…
Read More
error: Content is protected !!