सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव- 2022- नाम वापसी के बाद अब 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अवैध शराब, नकदी और अन्य सामग्री की पुलिस और अन्य विभाग कर रहे कड़ी निगरानी
जयपुर,21 नवंबर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी के बाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर सोमवार को दोपहर 3 बजे तक नाम लेने की नियत अवधि तक निर्दलीय उम्मीदवार सांवरमल प्रजापत ने अपना नाम वापस लिया। अब कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। श्री गुप्ता ने बताया कि अब चुनावी रण में निर्दलीय उम्मीदवार विजय पाल सिंह श्योराण, भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के सांवरमल…
